Kartik Purnima 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो उसके जीवन से ग्रहदोष और कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
1 of 13
कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान और उपाय
- फोटो : Amar Ujala
Kartik Purnima 2025: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह दिन देवताओं का प्रिय दिन माना गया है और इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान, स्नान और दीपदान करने से अनेक जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान करता है, तो उसके जीवन से ग्रहदोष और कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रत्येक राशि के जातक को कौन-सा दान करना चाहिए।
मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ रहता है। इस दिन लाल वस्त्र, गुड़, तांबे के बर्तन, या मसूर की दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में उत्साह और उन्नति के अवसर बढ़ते हैं और क्रोध से होने वाले नुकसान से बचाव होता है।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों को इस दिन सफेद वस्त्र, चावल, दही या मिश्री का दान करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों को इस दिन हरे वस्त्र, मूंग की दाल, या पन्ना रत्न दान करना चाहिए। यह बुध ग्रह को प्रसन्न करता है और बुद्धि, वाणी तथा व्यापार में सफलता प्रदान करता है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए दूध, चांदी, सफेद फूल या मोती दान करना शुभ माना गया है। इससे चंद्रमा की शांति मिलती है और मन की व्याकुलता समाप्त होती है। घर में शांति और सौहार्द बना रहता है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
सिंह राशि के लोग इस दिन तांबे के बर्तन, लाल फल या लाल वस्त्र का दान करें। यह सूर्य देव को प्रसन्न करता है और आत्मबल, यश तथा सम्मान में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
कन्या राशि वालों को इस दिन हरे वस्त्र, मूंग दाल, या तिल का तेल दान करना चाहिए। इससे बुध और राहु से जुड़े दोष शांत होते हैं और स्वास्थ्य लाभ के योग बनते हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
तुला राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा पर इत्र, सफेद वस्त्र या शंख का दान करना शुभ होता है। यह दान जीवन में संतुलन लाता है और संबंधों में सामंजस्य बनाए रखता है।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों को लाल कंबल, गुड़ या तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह के दोष समाप्त होते हैं और साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
धनु राशि के लोगों को इस दिन पीले वस्त्र, चने की दाल या हल्दी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं और शिक्षा, धर्म तथा भाग्य में वृद्धि होती है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों को काला तिल, सरसों का तेल या लोहे से बनी वस्तु दान करनी चाहिए। यह शनि देव को प्रसन्न करता है और जीवन से कष्ट तथा बाधाएं दूर होती हैं।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
कुंभ राशि वालों को इस दिन नीले वस्त्र, उड़द दाल या जूते का दान करना चाहिए। इससे शनि और राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है।
मीन राशि-
मीन राशि के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा पर पीले वस्त्र, गुड़ या चने की दाल का दान करना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह का प्रभाव मजबूत होता है और जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।