फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्क संक्राति 2020: कामिका एकादशी पर सूर्य का कर्क राशि में गोचर, पांच राशियों को देगा लाभ

Tue, 14 Jul 2020 02:59 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
कर्क संक्रांति 2020 - फोटो : Pixabay
ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है। 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के कर्क राशि में गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी। राशियों पर यह शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। लेकिन सूर्य के गोचर से पांच राशियों को जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं कर्क संक्रांति का किन पांच राशियों को होगा जबरदस्त फायदा। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके चतुर्थी भाव में होगा। आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र से भी अच्छे लाभ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको अच्छा इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि माता जी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
सूर्य के तीसरे भाव में होने से आपके प्रयासों में वृद्धि होगी। ये प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर आपके धन भाव में होगा। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। हालांकि इस बीच आपकी वाणी में कठोरता का भाव देखा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
सूर्य के गोचर से आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी कार्यशैली से बेहद प्रभावित होंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वभाव में क्रोध और आक्रामकता का भाव देखा जा सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपके इस स्वभाव का नकारात्मक असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि
सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान यह आपके व्यय भाव भाव में प्रवेश करेगा। इस समय यात्रा के भी योग बन रहे है और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए प्रबल सूर्य बहुत ही शुभ परिणाम देगा। यह आपके लाभ भाव में प्रवेश होगा। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपके अंदर थोड़ा अभिमान बढ़ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि
आपके दशम भाव में सूर्य का गोचर बहुत ही अनुकूल होगी। खासतौर से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान सूर्य आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा। यदि आप अपने कर्मक्षेत्र में दिक्कत का सामना करते आ रहे हैं तो वे समस्याएं दूर होंगी। 

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि
आपके भाग्य भाव मे सूर्य का गोचर होगा। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी सफल साबित होंगे। इस दौरान आपको नौकरी में स्थानांतरण होंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि
सूर्य का गोचर आपके आठवें घर में होगा। इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर सेहत को लेकर सावधान रहें। धन हानि के भी योग बन रहे है इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी मन बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि
इस अवधि में आपको बहुत ज्यादा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। इस अवधि में सूर्य आपके विवाह भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। लेकिन व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में होगा। आपको इस अवधि में बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को भी मात देने में आप सफल होंगे। यदि कोर्ट कचहरी में आपके खिलाफ कोई मामला है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
आपके संतान भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके विपरीत नजर आ सकती हैं। इस दौरान प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। संतान को भी किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें