फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kark Sankranti: सूर्य ने किया कर्क राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता

Thu, 17 Jul 2025 10:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kark Sankranti Effect on Zodiac Signs: सूर्य देव ने 16 जुलाई 2025 को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। चंद्रमा की स्वामित्व वाली इस राशि में सूर्य का आना कुछ खास राशियों के लिए सौभाग्य की सौगात लेकर आया है।
विज्ञापन
1 of 4
Kark Sankranti Ka Rashiyon Par Prabhav - फोटो : adobe stock
Surya Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वे न केवल आत्म-बल और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक हैं, बल्कि सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवाएं, मान-सम्मान और पिता से जुड़े कारकों के अधिपति भी माने जाते हैं। जब सूर्य अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और निजी जीवन पर गहराई से पड़ता है। इसलिए सूर्य के हर गोचर को ज्योतिष में विशेष महत्व दिया जाता है।
लगभग एक साल बाद सूर्य देव ने 16 जुलाई 2025 को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। चंद्रमा की स्वामित्व वाली इस राशि में सूर्य का आना कुछ खास राशियों के लिए सौभाग्य की सौगात लेकर आया है। इस परिवर्तन से कुछ जातकों के करियर में नई ऊंचाइयां, व्यवसाय में विस्तार और समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।
विज्ञापन

2 of 4
व्यवसाय या कामकाज में समझदारी से निर्णय लेने पर लाभ मिलेगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा क्योंकि यह आपके लग्न भाव में हो रहा है। इससे आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। इस समय आप न केवल खुद को मजबूत महसूस करेंगे, बल्कि आपके व्यक्तित्व में भी एक नया आकर्षण और नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। व्यवसाय या कामकाज में समझदारी से निर्णय लेने पर लाभ मिलेगा और मुनाफे के योग बनेंगे। साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी मधुर होंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव प्राप्त होने के भी अवसर बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना भी प्रबल है।
विज्ञापन

3 of 4
व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बड़े सौदे करने और नए कारोबार में निवेश करने के लिए अनुकूल रहेगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि  
सूर्य का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी कुंडली में सूर्य इस समय 17वें स्थान पर रहेंगे, जो लाभ और आय के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है और आप नए-नए स्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। साथ ही, इस समय धन की बचत भी अच्छी तरह से हो सकेगी। विदेश से जुड़े व्यवसाय या व्यापार करने वाले कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बड़े सौदे करने और नए कारोबार में निवेश करने के लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतर वेतन वाली नौकरी मिलने की संभावनाएं हैं। आपके अटके हुए कार्य भी पूरे होने लगेंगे और रुकी हुई योजनाओं में प्रगति होगी।
विज्ञापन

4 of 4
जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
सूर्य का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार दोनों में लाभकारी साबित होगा। सूर्य आपकी राशि से दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जो करियर और कामकाज के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता और तरक्की मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी की खोज में हैं, उन्हें नया रोजगार मिलने के अवसर प्रबल होंगे। वहीं, जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग भी बन रहे हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ और कनिष्ठ कर्मचारियों के बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। साथ ही पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें