आपकी मीठा खाने की इच्छा बढ़ेगी, इसलिए आपको बैलेंस डाइट और लगातार एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना चाहिए।
- फोटो : freepik
मानसिक तनाव और आलस्य आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ओवरथिंकिंग आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है। मार्च के बाद सेहत में सुधार होगा। गुरु का गोचर सेहत को मजबूत बनाएगा। आपकी मीठा खाने की इच्छा बढ़ेगी, इसलिए आपको बैलेंस डाइट और लगातार एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना चाहिए। साल के बीच का हिस्सा ठीक-ठाक दिखाई देता है, लेकिन साल के अंतिम महीना में आपको सतर्क रहना होगा।
छोटी-छोटी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं। अपनी नींद को मॉनिटर करें और अच्छी नींद ले। आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पाद आपको बार-बार लाभ पहुंचाएंगे, लेकिन बिना सलाह लिए इनका सेवन न करें। इस वर्ष सेहत काफी अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखने से आपको लाभ मिलेगा।