फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को लेकर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी

Wed, 16 Mar 2016 05:12 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : RajivGupta/AmarUjala
उत्तराखंड में हुए दो द‌िवसीय ज्योत‌िष महाकुंभ में भारत के कई बड़े ज्योत‌िष‌ियों ने भाग ल‌‌िया और उन्होंने अपनी-अपनी गणना से कई बड़ी भव‌िष्यवाण‌ियां की। ज्योत‌िषशास्‍त्री लेखराज ने जहां इस साल
प्राकृत‌िक आपदा से जान-माल के नुकसान का अंदेशा जताया है वहीं बेजन दारूवाला ने उत्तराखंड में वर्तमान सरकार के वापस सत्ता में आने की भव‌िष्यवाणी की है।
विज्ञापन

2 of 6
बेजन दारूवाला के पुत्र नस्तूर भी प्रख्यात ज्योतिषी हैं। - फोटो : अमर उजाला
बेजन दारुवाला के बेटे नस्तूर दारुवाला ने 20-20 वर्ल्ड कप में भारत के व‌‌िजेता होने की भव‌िष्यवाणी की है और कहा है क‌ि यह संभव होगा कर्क राश‌ि के धोनी की वजह से। इनसे जब उमर उजाला की र‌िपोर्टर ने राहुल गांधी की राजनी‌त‌िक स्‍थ‌ित‌ि और प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर प्रश्न पूछा तो इन्होंने जो जवाब द‌िया उससे न स‌िर्फ राहुल गांधी बल्क‌ि कांग्रेस पार्टी के समर्थक हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
राहुल गांधी - फोटो : ANI
नस्तूर दारुवाला के अनुसार राहुल गांधी अब राजनीत‌ि में तेजी से अपना प्रभाव बनाने में कामयाब होंगे। इनकी राजनीत‌िक समझ बेहतर होगी और कई मुददों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को
परेशानी में डाल सकते हैं।

4 of 6
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : RajivGupta/AmarUjala
लेक‌िन प्रधानमंत्री बनने की जहां तक बात है तो इनकी जन्मपत्री में स्‍थ‌ित‌ि इस मामले में फ‌िलहाल बहुत अच्छी नहीं द‌िखती है। जबक‌ि ज्योत‌िषशास्‍त्री केए दुबे पद्मेश ने केरल में भाजपा की सरकार और पश्च‌िम बंगल में ममता की सरका के आने की भव‌िष्यवाणी की है।
विज्ञापन

5 of 6
ज्‍योत‌िषशास्‍त्री सतीश शर्मा
2017 में उत्तर प्रदेश में व‌िधान सभा चुनाव होगा। यहां क‌िसकी सरका बनेगी। इस बारे में जब ज्योत‌िष‌ियों से प्रश्न पूछे गए तो सतीश शर्मा ने बताया क‌ि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार सत्ता में नहीं लौटेगी। मायावती की पार्टी बसपा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और भारतीय जनता पार्टी के साथ म‌िलकर सरकार का गठन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केए दुबे पद्मेश - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने बताया क‌ि 11 अगस्त तक गुरु चंडाल योग है। इस योग के कारण केंद्र की मोदी सरकार को कई प्रकार की चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें