भारत में शराब के बड़े कारोबारी और राज्यसभा सांसद विजय माल्या पर 17 सरकारी बैंकों का 9,000 करोड़ से अधिक कर्ज बकाया है जिसको लेकर वह अनेक मुकदमों का सामना कर रहे थे। 2 मार्च को माल्या गुपचुप तरीके से लंदन भाग गए। माल्या के लंदन फरार होने के मामले में विपक्ष मोदी सरकार पर उंगली उठा रही है। सवाल उठता है कि विजय माल्य को यह दिन क्यों देखना पड़ रहा है। क्या इसके लिए माल्या का रंगीला मिजाज जिम्मेदार है या कुछ और भी मामला है।
विज्ञापन
'जेल नहीं जाएंगे पर संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाएंगे विजय माल्या'
2 of 5
विजय माल्या
- फोटो : Reuters
ज्योतिषशास्त्री सचिन मल्होत्रा इस पूरे घटना क्रम का ज्योतिषीय दृष्टि से आंकलन करते हुए बताते हैं कि विजय माल्या का जन्म 18 दिसम्बर 1955 को कर्नाटक के बंटवाल जिले में सुबह 11 बज कर 30 मिनट कर हुआ था। वर्गोत्तम कुम्भ लग्न की इनकी जन्म कुंडली में लाभ के एकादश भाव में शुक्र, बुध और सूर्य बेहद प्रबल राज-योग बना रहे हैं। इस बड़े राजयोग के कारण विजय माल्या को अपने पिता से विरासत में 60 कंपनियों का समूह मिला जिसे उन्होंने आगे चल कर एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में तब्दील कर दिया जिसका मुख्य आधार शराब का व्यवसाय बना।
विज्ञापन
3 of 5
विजय माल्या
विजय माल्या की कुंडली में शनि और राहु की युति कर्म के दशम भाव में है जिसने उनको भारत में शराब के व्यवसाय का किंग बना दिया। वर्ष 2003 में शुरू हुई शनि की महा दशा ने उनके किंग फिशर ब्रांड की चारों ओर धूम मचा दी। अपनी रंगीन मिज़ाजी के लिए जाने जाने वाले माल्या की कुंडली के सप्तम (काम) भाव में बैठे वक्री गुरु ने उनको भोग-विलास में डुबो दिया। बैंकों से हज़ारों करोड़ का कर्ज़ा ले वह उसे आईपीएल की क्रिकेट टीम खरीदने और फार्मूला वन रेसिंग जैसे महंगे खेलों में लगाने लगे।
4 of 5
vijay mallya
विजय माल्या की कुंडली में शत्रु (छठे) भाव का स्वामी चन्द्रमा हानि (बाहरवें) भाव में हो कर शनि और मंगल दोनों की दृष्टि से पीड़ित है। यह राजदंड के कारण धन हानि का प्रबल योग है। इस योग के चलते यह बात तो निसंदेह संभव है की विजय माल्या को बैंकों से लिए धन को वापिस देना होगा चाहे इसके लिए उनको अपनी सम्पतियों को ही क्यों न बेचना पड़े। किन्तु इससे पहले शनि में मंगल की अशुभ विंशोत्तरी दशा में चल रहे माल्या कुछ ऐसे सनसनीखेज खुलासे करेंगे जिससे कई बड़े बैंक अधिकारी, मीडिया कर्मी और नेताओं को शर्मिन्दा होना पड़ सकता है।
माल्या की कुंडली में अक्टूबर से राहु की अन्तर्दशा शुरू होगी जिससे वह विदेश से भारत आने पर विवश हो सकते हैं। मोदी सरकार उनका पासपोर्ट जब्त करने का दबाव बना कर उनको भारत आने और बैंकों से समझोता कर बकाया राशि चुकाने को कह सकती है। विजय माल्या की कुंडली में बंधन योग नहीं है इसलिए वह सुब्रत रॉय सहारा की तरह जेल तो नहीं जाएंगे किन्तु शनि में राहु की आने वाली दशा उनको अपनी सम्पतियों को बेच कर्ज चुकाने पर विवश जरूर कर देगी।