फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Sun, 28 Jun 2026 08:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Jyeshtha Purnima 2026: 29 जून को इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ।
विज्ञापन
1 of 6
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 - फोटो : AI

Jyeshtha Purnima Ka Rashiyon Par Prabhav:  हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलने की मान्यता है, और हर महीने आने वाली पूर्णिमा अपने आप में खास होती है। इस बार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 29 जून 2026 को मनाई जाएगी, और इसी दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है, और इसी तिथि से आषाढ़ माह की शुरुआत भी हो जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विशेष विधान बताया गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस बार की ज्येष्ठ पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकती है। इनमें मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के लिए यह दिन क्या खास लेकर आएगा।

विज्ञापन

2 of 6
लंबे समय से अटके हुए काम इस दौरान बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम इस दौरान बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं, जिससे मानसिक रूप से भी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है, और आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रमोशन के योग भी बनते दिख रहे हैं। जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उनके लिए कोई बड़ी डील फाइनल होने के भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर इस ज्येष्ठ पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होने के योग बन रहे हैं, और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मक माहौल बने रहने की उम्मीद है। इसके अलावा यह समय निवेश के लिए भी काफी अच्छा माना जा रहा है, क्योंकि आगे चलकर इससे अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

4 of 6
माता लक्ष्मी की कृपा से घर में धन का आगमन होने की संभावना है - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकती है। माता लक्ष्मी की कृपा से घर में धन का आगमन होने की संभावना है, जिससे धन-धान्य में वृद्धि होगी। अगर किसी तरह का कर्ज है, तो उससे भी शीघ्र छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है।

विज्ञापन

5 of 6
करियर के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के जीवन में इस दौरान सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। करियर के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है। धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं, साथ ही घर-परिवार में हंसी-खुशी और शांति का वातावरण बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी इस दिन बड़े अवसर सामने आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी इस दिन बड़े अवसर सामने आ सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें