फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 28 June: कर्क और मीन राशि वालों के रिश्ते में आएगी मिठास, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

Sun, 28 Jun 2026 07:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal 28 June 2026: आज कई राशि वालों के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी, वहीं कुछ को भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
1 of 13
28 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Rashifal 28 जून 2026: साल का यह दिन प्रेम के मामले में सभी राशियों के लिए अलग-अलग रंग लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल आज दिलों की दुनिया पर खास असर डाल रही है, जिससे कुछ लोगों के जीवन में रोमांस की नई कहानी शुरू हो सकती है, तो कुछ रिश्तों में पहले से चली आ रही नजदीकियां और गहरी हो सकती हैं। हालांकि हर किसी के लिए यह दिन आसान नहीं रहेगा, कुछ राशियों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने और साथी के साथ धैर्य से पेश आने की जरूरत भी पड़ सकती है। छोटी-छोटी गलतफहमियां भी आज रिश्तों में खटास ला सकती हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक, आज यानी 28 जून 2026 को आपके प्रेम जीवन में किस तरह के अनुभव और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता रहेगी। किसी छोटी-सी बात को लेकर साथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन समय रहते बातचीत करने से स्थिति संभल जाएगी। बेवजह गुस्सा या जिद रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती है। सिंगल जातकों के मन में किसी खास व्यक्ति के लिए आकर्षण बढ़ेगा और उनसे मिलने या बातचीत करने की इच्छा बनी रहेगी।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन के लिए सुखद रहेगा। साथी आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोई खास सरप्राइज या रोमांटिक प्लान बना सकते हैं। दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव पहले से अधिक मजबूत होगा। सिंगल लोगों के मन में किसी पुराने क्रश की यादें ताजा हो सकती हैं और उनसे दोबारा संपर्क करने का विचार भी आ सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज रिश्ते में विश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों या अफवाहों के कारण साथी के मन में संदेह पैदा हो सकता है। ऐसे में खुलकर बातचीत करना ही समस्या का समाधान होगा। सिंगल जातकों को अपने पसंदीदा व्यक्ति को किसी और के साथ देखकर थोड़ी निराशा या जलन महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में खुशियों के पल आएंगे। साथी के साथ बाहर घूमने, डिनर या मूवी का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। विवाहित लोगों को परिवार से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है। सिंगल लोग अपने दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना भी है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज घरेलू जिम्मेदारियों या मेहमानों की वजह से साथी के साथ मनचाहा समय बिताना मुश्किल हो सकता है। हालांकि शाम तक बातचीत से रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी। सिंगल लोगों की सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जो आगे चलकर खास रिश्ता बन सकता है।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास दोनों मजबूत होंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने भविष्य और शादी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। सिंगल जातकों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो पहली ही मुलाकात में दिल को छू जाए। दिन रोमांटिक और सकारात्मक रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज साथी अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको कम समय दे पाएंगे, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है। लेकिन इसे गलतफहमी का कारण न बनने दें। सिंगल लोगों के जीवन में किसी अनुभवी या उम्र में बड़े व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिसके प्रति आकर्षण महसूस होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
यदि पिछले कुछ समय से रिश्ते में तनाव चल रहा था, तो आज उसे दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और रिश्ते में फिर से मधुरता लौटेगी। कोई छोटा-सा उपहार या रोमांटिक सरप्राइज दिन को खास बना सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में खुशियां और संतुलन बना रहेगा। साथी के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा और रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। विवाहित लोगों के बीच आपसी तालमेल मजबूत होगा। सिंगल जातकों के लिए परिवार की मदद से नया रिश्ता आने की संभावना बन सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आप अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए साथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों की अचानक किसी पुराने दोस्त या एक्स पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बना रहेगा। साथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे और दोनों के बीच रिश्ते को लेकर नई ऊर्जा महसूस होगी। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल सकती है।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को शादी तक ले जाने का फैसला कर सकते हैं। विवाहित लोग अपने रिश्ते में नई ताजगी लाने के लिए कहीं घूमने या रोमांटिक डेट का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातक अपने क्रश से मुलाकात न होने के कारण थोड़े बेचैन रहेंगे, लेकिन जल्द ही अनुकूल अवसर मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें