फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और करियर में तरक्की

Mon, 07 Jul 2025 04:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। गुरु के उदय होने पर कुछ राशि वालों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
गुरु उदय और शनि वक्री - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। ये सुख-समृद्धि, ज्ञान, विद्या, विवाह, संतान और आध्यात्म का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक वर्ष तक किसी एक राशि में रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु के गोचर या फिर चाल में बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय 9 जुलाई को होने जा रहा है। गुरु के उदय होने पर कुछ राशि वालों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर गुरु के उदय होने का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Raksha Bandhan 2025: क्या रक्षाबंधन पर पड़ेगा भद्रा का असर? जानिए राखी बांधने का सही समय
विज्ञापन

2 of 7
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति नवम और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और 9 जुलाई को गुरु के मिथुन राशि में उदय होने से यह आपके तीसरे भाव में होंगे। ऐसे में आपको करियर में अच्छे मौके मिलेंगे। जीवन में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। लाभ के मौके में वृद्धि हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाने चाहते हैं उनको अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 

Weekly Horoscope (07–13 July 2025): किसे मिलेगा भाग्य का साथ और कौन करेगा संघर्ष? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। और अब जब गुरु का मिथुन राशि में उदय होगा तो यह आपके पहले भाव में होगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में अहम बदलाव दिखाई देगा। आपके मन में नकारात्मक विचार दूर होंगे। अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। लेकिन इस दौरान आपके खर्चो में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Millionaire Palmistry: हथेली पर ये धन त्रिकोण देता है करोड़पति बनने के संकेत, जानें कहां होता है

4 of 7
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति पंचम और आठवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। 9 जुलाई को जब गुरु का उदय मिथुन राशि में होगा तब यह आपके ग्यारहवें भाव में होगा। ऐसे में आपके लाभ में वृद्धि होगी और सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। करियर में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। जो लोग किसी व्यापार से जुड़े हुए हैं उनके लिए नए मौके आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति चौथे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और अब 9 जुलाई को यह आपके दशम भाव में उदय हो रहे हैं। जिससे आपके करियर-कारोबार में बदलाव देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा और तरक्की के मौके आएंगे। आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं और अब जब मिथुन राशि में उदय होंगे तो आपके नवम भाव में होंगे। नवम भाव भाग्य का भाव होता है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में अच्छी तरक्की और मौके मिल सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक रूप से आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं और 9 जुलाई को मिथुन राशि में उदय होने पर यह आपके पंचम भाव में होगा। ऐसे में आपको अच्छे और शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। करियर में लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नई योजना में मुनाफा बढ़ेगा और आय में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अहम बदलाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें