फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अगस्त से गुरू चलेंगे कन्या राशि में अगले एक साल तक इन 6 राशि वालों की रहेगी मौज

Fri, 12 Aug 2016 10:49 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
गुरू ग्रह
स‌िंह राश‌ि में चल रहे गुरू 11 अगस्त की रात 9 बजकर 25 म‌िनट पर राश‌ि पर‌िवर्तन करेंगे और कन्या राश‌ि में प्रवेश करेंगे। ज्योत‌िषशास्‍त्र में कन्या राश‌ि का स्वामी बुध को बताया गया है। बुध गुरू का शत्रु ग्रह है। लेक‌िन शत्रु राश‌ि में जाने पर भी गुरू की दृष्ट‌ि का शुभ फल कई राश‌ियों को लाभ प्रदान करेगा। कई राश‌ि के व्यक्त‌ि गुरू के इस गोचर में नौकरी व्यवसाय में उन्नत‌ि एवं धन लाभ प्राप्त करेंगे। देख‌िए आपके ल‌िए गुरू का यह गोचर क‌ितना लाभप्रद और भाग्यशाली रहने वाला है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आय बढ़ाने के ल‌िए काफी पर‌िश्रम करना होगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः  गुरू आपकी राश‌ि से छठे घर रहेंगे ऐसे में आपको अपनी आय बढ़ाने के ल‌िए काफी पर‌िश्रम करना होगा क्योंक‌ि आपके खर्चे बढ़ेंगे। रोग स्‍थान में गुरू का गोचर आपकी सेहत को भी प्रभाव‌ित करेगा। ऐसे में तैलीय, मसालेदार चीजें आपकी सेहत को ब‌िगाड़ने का काम करेंगे, फल और जूस का सेवन करना अध‌िक फायदेमंद रहेगा। योग और ध्यान से लाभ म‌िलेगा। भाई-बंधुओं और म‌ित्रों से मन मुटाव हो सकता है। मामा पक्ष कष्ट म‌िलेगा। शत्रु एवं प्रत‌ियोग‌ियों से सावधान रहें आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌‌िः उन्नत‌ि और लाभ का अवसर म‌िलेगा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राश‌‌िः आपके ल‌िए गुरू का यह गोचर शुभ फलदायक रहेगा। आप अगर उच्च श‌िक्षा प्राप्त करने में लगे हैं या करना चाहते हैं तो अगला एक साल आपके ल‌िए बहुत बढ़‌िया है मौके का लाभ उठाइये। वाहन, जमीन, मकान खरीदने की चाहत है तो अब प्रयास कीज‌िए कामयाबी म‌‌िलेगी। वैवाह‌िक जीवन के सुखों में वृद्ध‌ि होगी, ज‌िन लोगों की शादी की बात चल रही है उन्हें जीवनसाथी की प्राप्त‌ि हो सकती है। संतान सुख के मामले में भी यह गोचर अनुकूल है। वर‌िष्ठजनों से संपर्क बढ़ाइए उन्नत‌ि और लाभ का अवसर म‌िल सकता है।

म‌िथुन राश‌िः आय के मुकाबले खर्चे बढ़ेंगे, संभलकर चलें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
म‌िथुन राश‌िः आपके ल‌िए गुरू का गोचर काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी व्यवसाय से लेकर घरेलू जीवन में भी आपको अध‌िक पर‌िश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है इसल‌िए संयम से चुनौत‌ियों का सामना करते हुए आगे बढ़ें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है। वाहन के मामले में आपके खर्च बढ़ेंगे। वैसे भी खर्च के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंक‌ि इन द‌िनों आय के मुकाबले खर्चे बढ़ने के योग बने हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आकस्म‌िक खर्चे आपका बजट ब‌िगाड़ने का काम करेंगे

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राश‌िः गुरू का यह गोचर आपको आर्थ‌िक मामलों में परेशान कर सकता है क्योंक‌ि आकस्म‌िक खर्चे आपका बजट ब‌िगाड़ने का काम करेंगे। आपका अपना व्यक्त‌िगत जीवन तो सामान्‍य रहेगा लेक‌िन भाई-बंधुओं को शारीर‌िक कष्ट हो सकता है ज‌िससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। छात्रों एवं श‌िक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के ल‌िए यह गोचर ज्ञान प्राप्त‌ि के मामले मे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से खुशी म‌िल सकती है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आपके घर में कोई मांगल‌िक कार्य हो सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
स‌िंह राश‌िः आपकी राश‌ि से कन्या में गुरू का जाना आपके ल‌िए कुल म‌िलकार अच्छा रहेगा। वर‌िष्ठ लोगों से आपकी पहचान और संपर्क बढ़ेगा ज‌िनसे आप लाभ उठा सकते हैं। धार्म‌िक व‌िषयों में आपकी रूच‌ि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा कर सकते हैं या घर पर ही कोई धार्म‌िक आयोजन होने की संभावना द‌िखती है। आपके घर में कोई मांगल‌िक कार्य हो सकता है ज‌िसमें आपके खर्चे होने की संभावना बन रही है। जो लोग व‌िदेश यात्रा को व‌िचार कर रहे हैं उनके सपने साकार हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः स्वास्‍थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राश‌िः आपकी राश‌ि में गुरू का संचार बता रहा है क‌ि स‌ितंबर तक का समय स्वास्‍थ्य के मामाले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इन द‌िनों आप अकारण ही क‌िसी बात को लेकर डरे रह सकते हैं। मानस‌िक तनाव बना रहेगा। ईश्वर के प्रत‌ि आपकी श्रद्ध और आस्‍था बढ़ेगी जो मुश्क‌िलों से न‌िकलने में सहायक रहेगा। आर्थ‌िक मामलों में भी यह समय संघर्षपूर्ण रह सकता है। आय में वृद्ध‌ि आपके पर‌िश्रम के अनुकूल नहीं होने से न‌िराश हो सकते हैं।

तुला राश‌िः आपके व्यय काफी बढ़े-चढ़े रहेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राश‌िः इस गोचर में गुरू का आपकी राश‌ि से बाहर घर में संचार होगा जो आपके ल‌िए आर्थ‌िक मामलों में खर्च का सूचक है। इन‌ द‌िनों आपके व्यय काफी बढ़े-चढ़े रहेंगे ज‌िससे बचत करना कठ‌िन होगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, तीर्थ यात्रा का अवसर म‌िल सकता है। कई बनते कार्यों में बाधा आने से मानस‌िक परेशानी आएगी। घरेलू जीवन में उलझनों का सामना करना होगा।

वृश्‍च‌िक राश‌िः धन लाभ और उन्नत‌ि के अवसर आपके सामने आएंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्‍च‌िक राश‌िः आपके ल‌िए आगला एक साल बड़ा ही रोमांचक रहेगा। आपके कई कार्य सफल होंगे लेक‌िन इनमें कई बार उतार-चढ़ाव आएगा यानी न‌िराशा के बाद अचानक से काम बन जाएंगे ज‌िससे आपको काफी खुशी म‌िलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में सफलता म‌िलेगी। क‌िसी प्र‌िय म‌ित्र या अपने से म‌िलन आपको आनंद‌ित करेगा। धन लाभ और उन्नत‌ि के अवसर भी आपके सामने आएंगे ज‌िनका आपको लाभ उठाना चाह‌िए।

धनु राश‌िः खर्च बढ़ने से आय-व्यय में असंतुलन बना रह सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राश‌िः आपकी राश‌ि के स्वामी गुरू का गोचर राश‌ि से दसवें घर में शत्रु राश‌ि में होने जा रहा है ज‌िससे नौकरी व्यवसाय में इन द‌िनो आपको काफी पर‌िश्रम करना होगा। धन लाभ की मात्रा प्रयास पर न‌िर्भर होगा। लेक‌िन खर्च बढ़ने से आय-व्यय में असंतुलन बना रह सकता है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि काम और जीवन के दूसरे व‌िषयों के साथ सेहत का भी ध्यान रखें क्योंक‌ि इस गोचरवाध‌ि में आपका स्वास्‍थ्‍य प्रभाव‌ित हो सकता है।

मकर राश‌‌िः मकर राश‌िः आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राश‌‌िः आपके ल‌िए अगला एक साल खुश खबरी लेकर आने वाला है। संतान की चाहत रखने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है। सगे-संबंध‌ियों से तालमेल और सहयोग म‌िलेगा, मन प्रसन्न और आनंद‌ित रहेगा। नौकरी व्यवसाय में लाभ एवं उन्नत‌ि का अवसर म‌िलेगा। उच्च श‌िक्षा के मामले में इस वर्ष आपको कामयाबी म‌िलेगी। प‌िता वर‌िष्ठ जनो से सहयोग एवं लाभ म‌िलेगा। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी और धर्म-कर्म में भी आपकी रूच‌ि बढ़ेगी।

कुंभ्‍ा राश‌िः साल स्वास्‍थ्य एवं धन के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुंभ्‍ा राश‌िः आपके ल‌िए अगला एक साल स्वास्‍थ्य एवं धन के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा क्योंक‌ि गुरू का गोचर आपकी राश‌ि से आठवें घर में होने जा रहा है। आपके व‌िरोधी आपको परेशान करने की कोश‌िश करेंगे, सावधान रहें। अनचाही यात्रों के कारण आपको कष्ट हो सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में उलझन बढ़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे इसल‌िए अपनी आय को बढ़ाने के ल‌िए अध‌िक प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में साल कुल म‌िलाकर लाभप्रद रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राश‌िः धार्म‌िक मामलों में आपकी रूच‌ि बढ़ेगी, तीर्थ यात्रा की योजना बना सकती है। आर्थ‌िक मामलों में साल कुल म‌िलाकर लाभप्रद रहेगा। वाहन सुख के मामलों में साल बढ़‌िया है। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। घर में शुभ और मांगल‌िक कार्य होंगे। ज्ञान और व‌िद्या का लाभ उठा सकते हैं। भाई-बंधुओं से सहयोग म‌िलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें