फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही हुआ गुरू का राशि परिवर्तन, देखिए कितना भाग्यशाली रहेगा दिन

Fri, 12 Aug 2016 05:04 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेषः आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे।

आज का दिन रोमांस से भरपूर दिन है, जिससे कि कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। आप अपने साथी को अच्छी प्रकार से खिला-पिला कर खुश रखना ना भूलें।

अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें।

संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। यह काम अभी शुरू हुआ तो शायद यह उतना फायदेंमंद ना साबित हो। सो इस काम को कुछ दिन के लिए टाल दें, आपको लगेगा कि आपने समझदारी का काम किया।

आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। अपने आस-पास की जानकारी रखिए। ध्यान रहे की यात्रा करते समय आपको दूसरों की लापरवाही से नुकसान हो सकता हैं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर रफ्तार को धीमी रखें और बेहद सावधानी से वाहन चलाएं। बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है

2 of 12
वृष राश‌ि
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें।

यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।

आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा। छोटी सी असफलता भी आपको कुछ ना कुछ सिखा सकेगी। अगर कोई परेशानी बड़ी दिखे तो भी घबराएं नहीं उसे भी हल करने की कोशिश करें।

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें।

आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। हो सकता है, शुरुआत में आप थकावट महसूस करें, मगर बाद में आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी सेहत बेहतर हो रही है।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है।
आज आपको चाहिए कि ध्यानपूर्वक सुनें कि आपका साथी क्या बताना चाहता है। हो सकता है, वह अपनी जरूरत या चाहत बताना चाहता है, उसकी बातों पर भरपूर ध्यान दें। यदि आप ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं विचार करेंगे तो उसका आपसी रिश्तों पर अच्छा असर पड़ेगा।
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये।
आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए।
दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे। दिमागी तनाव को न आने दें इससे परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द लें।

कर्क राश‌िः कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं

4 of 12
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें और किसी को ऐसा कुछ ना कहें जिससे किसी को दुख हो।
आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। इस समय आपको अपने साथी के साथ अकेले में एक-दूसरे के साथ मनबहलाव करना चाहिए। आप प्रेम में डूबे रहना चाहते हैं तो अपनी आंखें बंद कर लें, अन्य रास्ते खुल जाएंगे। आप देखेंगे कि आपका साथी आपके साथ भरपूर है।
आज के दिन यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो पाएंगे कि आप वैकल्पिक चिकित्सा की ओर अपना रूझान बढता हुआ पा रहे हैं। आपका ध्यान उन विकल्पों की ओर भी है जिनमें वैकल्पिक चिकित्सा भी शास्त्रीय चिकित्सा के समान ही रोचक है। आपको अपने सभी विकल्पों को खुला रखने की आवश्यकता है।
आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे। आप योग और ध्यान को भी एक जगह दें ताकि आपके अंदर आत्मशाक्ति बढ़े।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः खुशखबरी म‌िल सकती है

5 of 12
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें, क्योंकि ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं।
आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। जहां पर भी आप जायेंगे वास्तव में वहां आप तरोताजा हो जाएंगे। आपके रिश्ते में भावनात्मक एवं रोमांस से गर्माहट का अनुभव होगा।
जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित इस शुभ समय का मजा लें।
आप पायेंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे। 
अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं। आपकी आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी होने के संकेत हैं, इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः नौकरी का कहीं से अच्छा मौका म‌िल सकता है

6 of 12
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आज का दिन खूब मजा करने का है, इसका पूरा लाभ उठाएं। इस समय आपको अपनी रोज की दिनचर्चा से छुट्टी लेनी चाहिए। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर अभी आपने घूमने जाने के बारे में नहीं सोचा है तो अब सोच लें और किसी पिकनिक का आयोजन करें।
अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। निराशा के बावजूद आपका सब कुछ नहीं खोएगा, क्योंकि आपका ध्यान अपने पार्टनर में उस चीज को खोजने में लगा रहेगा, जिसे आप सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। जब आपको अपने पार्टनर में वह चीज दिखेगी, तो आप राहत महसूस करेंगे।
आज आप शायद हैरान हो जाएं, जब कि आपको अपने किसी दोस्त या जानकार से ऐसी किसी नौकरी का अवसर मिले जो कि आपके लिए बिल्कुल सही है। इस अवसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि ये लोग दिल से आपका भला ही चाहते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि आप उनसे से पूरी जानकारी अच्छी तरह ले लें।
आपको काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। हालांकि आप जैसा उम्मीद करेंगे यात्रा उतनी फायदेमंद साबित ना हो। आपको लगेगा कि पूरी योजना में कोई खामी रह गई। इसलिये कोई बड़ी उम्मीद करें। 
आज आप अपने साथी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहेंगे परन्तु उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उन्हे स्वच्छ हवा में ले जायें। आप उन पर नजर रखें और पता करें की उन्हे क्या अच्छा लगता है और उसी के अनुसार उनके साथ समय बिताएं।
विज्ञापन

तुला राश‌िः आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा

7 of 12
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे।
आज आप के लिए रोमांस अच्छा नहीं है। इसलिए आपको कुछ सुधार की कोशिश करने की जरूरत है। आप और आपके पार्टनर आज कहीं बाहर निकलेंगे और अपने रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लाने में सफल होंगे।
आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आज आप आसमान को छू लेंगे।
किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। विदेशी पार्टियों से अपना संवाद बनाये रखें। 
अगर आप उन में से हैं जिन्हें खाना बहुत पसन्द है तो आज वो दिन है जब आप नई चीजों का आविष्कार कर सकते हैं। आज आप भाग्यवान हैं, आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी इसलिए आज आप कुछ भी खाकर मजे लूट सकते हैं।
 

वृश्च‌िक राश‌िः विपक्षी आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करें

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा।
आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतंत्रता एवं खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के लिए आपको चाहिए कि आपस में बैठकर अपने अनुभवों को आपस में बांटें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्तों में वही महक व गरमाहट वापस आ जाए।
आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। लेकिन, आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे।
व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। लेकिन जब आपको भविष्य में इसका फायदा मिलेगा तब आपको लगेगा कि आपने कितनी समझदारी का काम किया। 
बुरे सपनों से सावधान रहें। आप पूरी तरह आराम करने की कोशिश करें और परेशान न हों ताकि ठीक से सो सकें। अपने काम और तनाव को भूल जायें और आराम पर ध्यान दें। अगर आपको कोई सपना आये तो भूल जायें और फिर से सो जायें।

धनु राश‌िः आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है

9 of 12
धनु राश‌ि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। लेकिन फिर भी बहस से दूर रह कर ही आप खुश रह जाएंगे।
आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है।
अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय आपको अपने ही जैसे लोगों से जुड़ना चाहिए ताकि आप अपने प्रयासों में उनकी मदद ले सकें। उनके सुझावों से आपको सफलता मिल सकती है।
आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
आज बिजली से सम्बन्धित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है इसलिए बिजली के घरेलू उपकरणों जैसे की माईक्रोवेव या हीटर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। आग या गर्म पदार्थो द्बारा किये गए काम में सावधानी बरतें।

मकर राश‌िः बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें

10 of 12
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आप शायद खुद ही घर बदलना चाहेंगे लेकिन अगर आपको बिना इच्छा के भी घर बदलना पड़े तो भी निराश ना हों। ये बदलाव आपके लिए शुभ ही रहेगा।
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें।
आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें।
इस समय किये गये आर्थिक पूंजी निवेश अत्याधिक फलदायक हो सकते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि इस अवसर का लाभ लेने के लिए आप अपना व्यावसायिक शोध कार्य छोड़ दें। आप अपने पूरे पूंजी निवेश के वारे में ध्यान से सोचें चाहे वह छोटा ही व्यवसाय क्यों ना हो। मजबूत नींव रखने के लिए उपरोक्त बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।
आज आप स्वादिष्ट और स्वच्छ खाना पसन्द करेंगे। आज खूब मस्ती करें क्योंकि ऐसे दिन बार-बार नहीं आते हैं। आज आपको स्वादिष्ट भोजन करने में बहुत मजा आएगा मगर इसके साथ आप यह भी ध्यान रखें कि आप उतनी ही ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं।

कुंभ राश‌िः जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी

11 of 12
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें। धीरे-धीरे सब शांत होता जाएगा।
आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे दें। आप अपनी भावनाओं को साथी के समक्ष अभिव्यक्त करें तो आप पायेंगे कि सामने वाले का भी वही हाल है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से ना हिचकिचायें।
आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है। आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं। आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। सकारात्मक सोच रखें और सब कुछ आसान हो जाएगा। 
आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी को बदलने के विषय में ना सोचिये। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है। 
हो सकता है आज आपका पुरानी बीमारी से पीछा छुट जाए। ध्यान रहे, की आप सन्तुलित और पौष्टिक भोजन लें और कसरत को अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं। अच्छी सेहत से आज आप पाएंगे कि पाचन क्रिया भी पहले से अच्छी हो गई हैं। अच्छा कार्य़ करते रहें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः धन के संतुलन को बनाए रखें

12 of 12
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी।
आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने को मजबूत बनाये रखें और अभी के रिश्ते को बचा कर रखें। आप ऐसी हालात में अपने आप से पूछें कि कहीं यह कदम मुझे जोखिम में तो नहीं डाल रहा।
आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। साथ ही आप अपनी उन्नति के लिए सलाह लेना चाहेंगे।
आज आप गैजेट्स और ब‌िजली के उपकरण खरीदेंगे। हो सकता है कि आपको इनकी इतनी जरूरत ना हो। इन्हे खरीदने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ये आपका बजट तो नही बिगाड़ रहे? इन्हे खरीदने से पहले अच्छे से सोचें कि कहीं आगे चलकर पछताना ना पड़े। धन के संतुलन को बनाए रखें। 
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा जैसे सिरदर्द जोड़ों का दर्द। यह सब आपकी लापरवाही के कारण ही है। ये जरूरी है कि आप सुबह टहलने जायें, व्यायाम करें ताकि यह सब सुधारा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें