फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में होगा सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, शुभ ग्रह बनाएगा इन राशियों को मालामाल और दिलाएगा तरक्की

Mon, 28 Sep 2026 04:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ और तरक्की मिल सकती है। 
विज्ञापन
1 of 5
31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वैदिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें देवगुरु इस समय अतिचारी हैं और आने वाले वर्षों में भी अतिचारी अवस्था में रहेंगे। गुरु सिंह राशि में 25 जनवरी तक रहेंगे, फिर इसके बाद उल्टी चाल से चलते हुए वापस कर्क राशि में आ जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धन, शिक्षा, भाग्य, विवाह, विस्तार और संतान का कारक माना जाता है। सिंह राशि में गुरु के प्रवेश करने से 31 अक्तूबर के बाद कई राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु का सिंह राशि में गोचर से अपने मित्र सूर्य के घर प्रवेश करेंगे जिससे नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से करियर और आर्थिक मामलों में तरक्की मिलने के संकेत होते हैं। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को बहुत ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं राशियां। 
विज्ञापन

2 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव
गुरु का गोचर सिंह राशि में ही होगा, जिससे इस राशि वालों को आने वाले समय में उनके जोश, ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको आय के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। इस दौरान निवेश संबंधी योजनाओं में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर गुरु के गोचर का कैसा होगा असर
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही शुभ, लाभकारी और फायदे वाला होगा। गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए भाग्य, शिक्षा, नए-नए अवसरों में वृद्धि के लिए होता है। नौकरी-व्यापार में इस दौरान आगे बढ़ने के कई तरह के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के नए-नए साधनों में इजाफा होगा। व्यापार में नई रणनीतियां कामयाब रहेंगी। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
गुरु का सिंह राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। गुरु का गोचर आय और लाभ के मामलों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु का सिंह राशि में गोचर होने से यह आपके 11वें भाव में होगा जिससे आपको लाभ, आय और इच्छापूर्ति से होगा। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग होंगे। इस दौरान आपको पुराने निवेश से आने वाले समय में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर कारोबार में एक नई ऊंचाईयों पर लेकर जा सकता है। व्यापार में नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिलने के साथ-साथ अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

आज शुक्र हुए उदय, मेष समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें