फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का राशि परिवर्तन: कन्या राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?

Wed, 31 Mar 2021 04:39 PM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
Guru Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति देव सभी ग्रहों में सबसे बड़े ग्रह है। यह किसी एक राशि में करीब 13 महीने तक रहते हैं। गुरु ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे लाभकारी और शुभ ग्रह माना गया है। यह बुद्धि और ज्ञान के कारक ग्रह हैं। बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का कन्या राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन

3 of 5
राशि
कन्या राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : अपने विरोधियों से भी सावधान रहना है। परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग हैं। परिवार में हो रही किसी शादी में बजट से अधिक खर्च होगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले में न उलझें। भाग-दौड़ ज्यादा होगी जिस वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। समय शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा मोटापे में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है। 


4 of 5
आप अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने में असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर हर कार्य में कई रुकावटें आने से मन उदास रहेगा।वैवाहिक जीवन प्रतिकूल रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी से संबंधों में दिक्कत आ सकती है, साथ ही किसी व्यक्ति से प्रॉपर्टी विवाद भी संभव है।इसके बाद 15 सितंबर से 20 नवंबर तक संतान पक्ष को स्वास्थ्य कष्ट होने से परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु का राशि में परिवर्तन
शिक्षा के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों को कुछ अवरोध के बाद सफलता मिल सकेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी जिससे आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 20 नवंबर से आपके स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट दर्ज की जाएगी। दांपत्य जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा और आपको अपने सुखों में कमी महसूस होगी। आर्थिक जीवन भी प्रभावित होने से खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे तंगी होने की आशंका है।

उपाय : गुरुवार के दिन गौमाता को गुड़ और गेहूं खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें