फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से अगले 30 दिनों तक इन राशियों को रहना होगा संभलकर

Tue, 15 Apr 2025 01:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य के अपनी उच्च राशि में गोचर करने से जहां ज्यादातर राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा वहीं कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य का मेष राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
सूर्यदेव अब अपनी उच्च राशि में मेष में गोचर कर चुके हैं। सूर्य अपनी उच्च राशि में 15 मई तक रहेंगे फिर इसके बाद शुक्र की राशि वृषभ में गोचर होंगे। सूर्य के अपनी उच्च राशि में गोचर करने से जहां ज्यादातर राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा वहीं कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से किन -किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। 

 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। सूर्यदेव वृषभ राशि के जातकों के लिए चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब गोचर करने के बाद आपके द्वादश भाव में हैं। 12वें भाव में सूर्य के गोचर का होना व्यर्थ की यात्राएं करवा सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षे से जुड़े कुछ मामलों में यह परेशानियां हो सकती हैं और सेहत संबंधी मामलों में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख

 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी होकर अब एक महीने तक आपके सप्तम भाव में रहेंगे। सूर्य का सातवें भाव में रहना अच्छा नहीं माना जाता है। सूर्य का सातवें भाव में होने से पति-पत्नी के मामले में कुछ परेशानियां दिला सकता है। एक दूसरे के बीच किसी घरेलू मौर्चे पर अनबन हो सकती है। यात्रा में कुछ परेशानियों में इजाफा होने के संकेत हैं। मन में नकारात्मकता का भाव रह सकता है। धन हानि होने की संभावना है। 

Panchgrahi Yog 2025: 25 अप्रैल को पंचग्रही महासंयोग, इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचम भाव में सूर्य का गोचर होना अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल इस भाव में सूर्य के विराजमान होने पर व्यक्ति किसी भी तरह का कोई निर्णय लेने में असमर्थ हो जाता है। मन भ्रमित होता है। आपकी कुंडली में सूर्य  भाग्य भाव के स्वामी होते हैं और 14 अप्रैल को यह आपके पंचम भाव में पहुंचेगे। धर्म-अध्यात्म के लिए यह गोचर आपके लिए  अच्छा नहीं कहा जा सकता। 

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में इन राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें