फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 में सबसे बड़े ग्रह का होगा सबसे बड़ा परिवर्तन, पैसा, शादी और संतान की चाहत वाले दें ध्यान

Sat, 21 Dec 2019 08:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
गुरु ग्रह
साल 2020 में गुरु (Jupiter Transit 2020) 30 मार्च को अपनी स्वराशि धनु से अपनी नीच राशि मकर में प्रवेश करेंगे। लेकिन पुनः 30 जून को वक्री होकर धनु राशि में आ जाएंगे और फिर 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। वैदिक ज्योतिष में गुरु को एक शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है। गुरु को धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु उच्च अवस्था में बैठा हो तो यह उसे संतान सुख, वैवाहिक सुख और आर्थिक सुख देता है। जबकि नीच का होने पर इसके विपरीत परिणाम मिलते हैं। आइए राशि अनुसार, जानते हैं साल 2020 में नीच गुरु की चाल का प्रभाव।

विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
मेष राशि के वालों को साल 2020 में गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। इस वर्ष आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
वर्ष 2020 में वृष राशि वालों के जीवन पर गुरु की चाल का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। 

4 of 13
rashi
मिथुन
साल 2020 में गुरु की चाल से मिथुन राशि के जातकों को शुभाशुभ फलों की प्राप्ति होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
वर्ष की शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। इस साल आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
वर्ष 2020 में गुरु के आशीर्वाद से आपको संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। इस साल आपको सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी होगा। गोचर के शुभ प्रभाव के कारण आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।

8 of 13
rashi
तुला
गुरु के इस गोचर से साल 2020 में तुला राशि वालों को अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। परंतु जैसे ही साल के शुरुआती महीने बीतेंगे वैसे ही परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
गुरु के राशि परिवर्तन से आपको इस वर्ष बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। इस वर्ष आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रखेंगे।

10 of 13
rashi
धनु
धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शानदार रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि में ही स्थित होगा। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।

11 of 13
rashi
मकर
गुरु के गोचर से साल 2020 में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी ह सकती है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है।

12 of 13
rashi
कुंभ
साल 2020 में गुरु का राशि परिवर्तन आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
मीन राशि वालों के लिए साल 2020 में होने वाला गुरु का गोचर शुभ रहेगा। इसके आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें