वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल कहा जा सकता है, लेकिन दिन का पूर्वार्ध ही अनुकूल रहेगा, उत्तरार्ध में आपको स्वास्थ्य समस्याएं और खर्चों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में तनातनी बनी रह सकती है, जिसकी वजह से मानसिक रूप से आप खुद को परेशानी में पायेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना बनेगी। घर का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। प्रेम के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में भी जीवन साथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किसी पुराने मित्र से मिलने से मन खुश हो जाएगा।