Guru Asta: 10 जून 2025 से गुरु ग्रह का अस्त होना और उसकी अतिचारी अवस्था में होना वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है इस समय मिथुन राशि में स्थित गुरु ग्रह 6 जुलाई तक अस्त रहेंगे, जिससे राशियों पर इसका सकरात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Atichari Guru Impact on All Zodiac Signs: 10 जून 2025 से गुरु ग्रह का अस्त होना और उसकी अतिचारी अवस्था में होना वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जिसका प्रभाव न केवल व्यक्तिगत जीवन पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देखा जा सकता है। गुरु को ज्ञान, समृद्धि, धर्म और शुभता का कारक माना जाता है, लेकिन जब यह ग्रह अस्त या अतिचारी अवस्था में होता है, तो इसकी सकारात्मक ऊर्जा क्षीण हो जाती है। इस समय मिथुन राशि में स्थित गुरु ग्रह 6 जुलाई तक अस्त रहेंगे, जिससे राशियों पर इसका सकरात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इसके अलावा, 2025 से 2032 तक चलने वाला गुरु का अतिचारी गोचर भी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर कई बड़े बदलाव और चुनौतियां लेकर आ सकता है। ऐसे समय में धैर्य, विवेक और आध्यात्मिक उपायों का सहारा लेना जरूरी होगा, ताकि इस अस्थिरता के दौर को समझदारी से पार किया जा सके। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों पर अतिचारी गुरु का कैसा प्रभाव पड़ेगा।
आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
गुरु ग्रह इस समय आपकी कुंडली के तीसरे भाव में स्थित है और वह नवम (भाग्य, धर्म) एवं द्वादश भाव (मोक्ष, विदेश) का स्वामी है। इसका प्रभाव आपकी सोच, अभिव्यक्ति और यात्राओं पर दिखाई देगा। आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि हो सकती है, साथ ही विदेश यात्रा या विदेश में बसने के योग बन सकते हैं। मीडिया, लेखन, कला और रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन इस दौरान किसी सलाहकार से धोखा मिलने की संभावना भी बनी हुई है, अत: किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
विज्ञापन
3 of 13
अचानक आर्थिक लाभ और हानि दोनों की संभावना बनी हुई है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस समय गुरु आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो धन, वाणी और पारिवारिक मामलों से जुड़ा है। गुरु आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी है, इसलिए अचानक आर्थिक लाभ और हानि दोनों की संभावना बनी हुई है। निवेश से लाभ हो सकता है, परंतु स्वास्थ्य संबंधी खर्चे बढ़ सकते हैं। इस समय आपकी आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो सकता है। पारिवारिक विवाद या वाणी की कटुता से भी तनाव उत्पन्न हो सकता है।
4 of 13
करियर में बदलाव की संभावना है, लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षा से कम हो सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
गुरु आपके लग्न (प्रथम भाव) में स्थित है, जो आपकी पहचान, व्यवहार और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। साथ ही वह सप्तम (विवाह, साझेदारी) और दशम (कर्म, करियर) भाव का स्वामी है। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन साथ ही अहंकार भी बाधा बन सकता है। निजी और पेशेवर रिश्तों में विवाद की संभावना है, विशेषकर पार्टनर के साथ। करियर में बदलाव की संभावना है, लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षा से कम हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
खर्चों में तेजी आएगी और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना पड़ेगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
गुरु ग्रह आपके द्वादश भाव में है, जो खर्च, विदेश और अस्पताल से जुड़ा होता है। गुरु नवम और षष्ठम भाव का स्वामी है, इसलिए खर्चों में तेजी आएगी और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना पड़ेगा। कुछ जातक विदेश यात्रा या वहां कामकाज के सिलसिले में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी में दबाव बढ़ेगा, प्रतियोगिता में सफल होने के लिए मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
विज्ञापन
6 of 13
हालांकि गुप्त शत्रु और जलन करने वाले लोग सक्रिय हो सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
गुरु का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में हो रहा है, जो इच्छाओं की पूर्ति, मित्रता और लाभ से संबंधित होता है। गुरु पंचम और अष्टम भाव का स्वामी है। यह समय आपको अप्रत्याशित लाभ दे सकता है, खासकर शेयर बाजार, निवेश या अनपेक्षित स्रोतों से। विद्यार्थियों, कलाकारों और प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में तरक्की और नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि गुप्त शत्रु और जलन करने वाले लोग सक्रिय हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
घर-परिवार में सुख बढ़ेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
गुरु आपके दशम भाव में है, जो करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव है। वह चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी है, जिससे निजी और पेशेवर जीवन में सुधार संभव है। पदोन्नति, कार्यस्थल पर मान-सम्मान और व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में सुख बढ़ेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। हालांकि कार्यस्थल की राजनीति से बचना होगा। नए घर या वाहन का योग भी बन सकता है।
8 of 13
स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
इस समय गुरु नवम भाव में है, जो भाग्य, उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा से संबंधित है। गुरु षष्ठम और तृतीय भाव का स्वामी है। यह समय आपके लिए सौभाग्यशाली हो सकता है, विशेषकर यदि आप विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, विशेषकर पेट और लीवर संबंधी समस्याओं से। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है।
9 of 13
यह समय कुछ जातकों के लिए आर्थिक नुकसान, नौकरी में रुकावट या पारिवारिक समस्याएं ला सकता है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
गुरु अष्टम भाव में है, जो अचानक परिवर्तन, रहस्य, शोध और बीमा जैसे क्षेत्रों से जुड़ा होता है। यह समय कुछ जातकों के लिए आर्थिक नुकसान, नौकरी में रुकावट या पारिवारिक समस्याएं ला सकता है। बृहस्पति द्वितीय और पंचम भाव का स्वामी है, इसलिए वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें। संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। ध्यान, साधना या गूढ़ ज्ञान की ओर आकर्षण बढ़ेगा।
10 of 13
यह समय आपके लिए वैवाहिक जीवन में सामंजस्य लाने का है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
गुरु इस समय सप्तम भाव में गोचर कर रहा है जो जीवनसाथी, साझेदारी और सार्वजनिक जीवन से जुड़ा है। गुरु लग्न और चतुर्थ भाव का स्वामी है। यह समय आपके लिए वैवाहिक जीवन में सामंजस्य लाने का है। व्यापारिक साझेदारियों से लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं, विशेष रूप से तीर्थाटन या पारिवारिक यात्राएं। घर और गाड़ी से जुड़ा कोई सुख प्राप्त हो सकता है।
11 of 13
विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
गुरु आपके षष्ठम भाव में है, जो ऋण, रोग और शत्रुओं का भाव है। गुरु तृतीय और द्वादश भाव का स्वामी है, अत: कार्यक्षेत्र में संघर्ष और स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना है। हालांकि पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। कर्ज या लोन के मामलों में सावधानी बरतें। कामकाज में संयम और सूझबूझ से अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
12 of 13
आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
गुरु इस समय आपके पंचम भाव में है, जो शिक्षा, संतान और प्रेम जीवन से जुड़ा है। गुरु दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है, जिससे यह समय आर्थिक दृष्टि से फलदायी हो सकता है। स्टॉक मार्केट या स्पेकुलेटिव इन्वेस्टमेंट्स से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, और शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी।
नौकरी में प्रमोशन या स्थानांतरण संभव है।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
गुरु आपके चतुर्थ भाव में है, जो सुख, संपत्ति, माता और घर से जुड़ा है। यह लग्न और दशम भाव का स्वामी है, इसलिए यह गोचर आपके जीवन में स्थायित्व ला सकता है। नौकरी में प्रमोशन या स्थानांतरण संभव है, वहीं व्यापार में विस्तार के योग हैं। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। हालांकि खर्च बढ़ेंगे और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।