फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monthly Horoscope: जून माह का मासिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...

Sat, 01 Jun 2024 11:50 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
जून मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
माह के आरंभ से ही आर्थिक पक्ष मजबूत होता जाएगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। दूसरे देश की यात्रा के लिए कार्यक्रम बना रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। शेयर बाजार से संबंधित आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। माह की 19-20 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
आपकी राशि में बना हुआ चतुर्ग्रही योग वर्तमान समय में किसी वरदान से कम नहीं है, इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो, नए लोगों से मेल जोल बढ़ाना हो हर तरह से सफलता आपके कदम चूमेगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा सरकार के विभागों में टेंडर से सम्बंधित कोई काम करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। सफलताओं का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। माह की 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
माह पर्यंत अत्यधिक व्यय और भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहना पड़ेगा। यात्रा देशाटन पर भी खूब खर्च करेंगे। शान्तिपूर्ण प्रयास से जमीन जायदाद संबंधी विवाद भी हल हो सकते हैं। मकान अथवा वाहन का क्रय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म और आध्यात्म के  प्रति रुचि बढ़ेगी। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक सिद्ध होगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग है। माह की 26-27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
जून माह आपके लिए कई खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना करवाएगा। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। कुछ कार्य बहुत अच्छे होंगे किंतु कुछ में मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ेगा। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। अग्नि, विष और दावाओं के रिएक्शन से बचें। भाग्योन्नति का सिलसिला चलता रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
कार्य व्यापार की दृष्टि से जून का महीना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सभी प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। योजनाएं कारगर सिद्ध होंगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे है। धर्म और आध्यात्म में भी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोंगों की मदद के लिए आगे आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माह की 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। एक ओर जहां आपको कार्य व्यापार में उन्नति मिलेगी वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
माह पर्यंत ग्रह-गोचर आपके कार्य व्यापार में तो उन्नति देंगे ही सामाजिक प्रतिष्ठा का दायरा भी बढ़ेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माह की 08-09 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
संपूर्ण माह आपके लिए साहस और पराक्रम की वृद्धि कराएगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी फिर भी कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहें।। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। व्यर्थ के विवादों से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर भी आएगा। माह की 10-11 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
जून के महीने में ग्रह गोचर द्वारा बने हुए योग आपके लिए वरदान की तरह हैं इसलिए कार्य-व्यापार के प्रति चिंतनशील रहें। इस अवसर को हाथ से जाने न दें। नौकरी में परिवर्तन अथवा स्थान परिवर्तन के बारे में भी सोच रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय बेहतरीन रहेगा। अवसर को जाने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित और सुखद परिणाम दिलाएगा। आर्थिक उन्नति होगी आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। स्टॉक मार्केट में भी भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह माह अवसर अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मकान और वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण होने का योग है। निर्णय लेने में विलंब न करें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि-
जून का माह कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकता है इसलिए अपनी रणनीतियां और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करें। आर्थिक उन्नति होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। माह की 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें