वृश्चिक राशि
जून का महीना कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों से चौंका देगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद से भी दूर ही रहें। विवाह संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। इन सब के बावजूद सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 11 और 12 तारीख को रहें जरा बचके।