फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Monthly Horoscope (01 से 31 जुलाई ) : मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग जुलाई महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Sat, 02 Jul 2022 05:11 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
July Rashifal 2022: ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। 10-11 तारीख को रहें जरा बचके। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
संपूर्ण माह आपके लिए मानसिक तनाव और क्रोध वाला रह सकता है, किंतु कार्य व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। 10-11 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन

2 of 12
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
कार्य व्यापार की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी सफलता के बेहतरीन योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी भी तरह के सरकारी टेंडर में आवेदन करना हो तो दोनों तर फसे लाभ होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। दुर्घटना से बचें। 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
आपके लिए माह काफी मिलाजुला रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता है बढ़ सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
उतार-चढ़ाव के बावजूद माह सफलतादायक रहेगा। विशेष करके नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सफलताओं का सिलसिला तो निरंतर चलता रहेगा,किंतु किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलोंमें प्रगाढ़ता आएगी। संतान प्राप्ति के योग। 26-27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
तमाम झंझावातों से जूझते हुए भी आप अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। मास के अंत में कोई अप्रिय समाचार के योग हैं। 10 -11 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
कार्य व्यापार की दृष्टि से संपूर्ण माह बेहतरीन कामयाबियां देगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। घूमने फिरने तथा दान-धर्म पर खूब व्यय होगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
आपके लिए माह कई तरह की अप्रत्याशित चुनौतियां पेश कर सकता है,पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं  की अधिकता रहेगी और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा दिया गया धन समय पर वापस नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के भी समय बेहतरीन रहेगा। 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
 

8 of 12
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
माह कई तरह के सुखद परिणामों से प्रसन्न कर देगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। झगड़े विवाद अथवा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी । शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- 
माह कई तरह से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्य-व्यापार के मामलों में तो बेहतरीन सफलता रहेगी किंतु,तनाव की वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा ।विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को अच्छे अंक हासिल करने के लिए पढ़ाई में और मेहनत करनी होगी। 1-2 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
माह कई तरह की विषम परिस्थितियों का सामना करवाएगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इन सबके बावजूद प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। गुप्त शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन कामयाबियों वाला रहेगा। अपने अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति के बलपर अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 6-7 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
ग्रह गोचर की अनुकूलता मान सम्मान तथा गरिमा की वृद्धि करेगी किंतु इस माह किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को गहनता से जांच परख लें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर का आवेदन करना चाहें तो भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। घूमने फिरने तथा भागदौड़ पर अधिक खर्च होगा। 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें