फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई का महीना कुंभ, मकर और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें जुलाई शनि राशिफल 2026

Sat, 27 Jun 2026 08:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जुलाई के महीने में ग्रहों का गोचर बहुत ही खास महत्व रखता है। इस माह शनि वक्री होंगे जिससे कुंभ, मकर और मेष राशि पर व्यापक असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
जुलाई मासिक राशिफल और राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
जुलाई का महीना ज्योतिषीय घटनाओं के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला होगा। जुलाई में सूर्य, बुध समेत कई ग्रह राशि बदलेंगे। जिसमें इस माह शनि की चाल में भी बदलाव देखने को मिलेगा। शनि मीन राशि में रहते हुए वक्री चाल से चलेंगे, जिससे यह महीना मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इन राशियों पर अभी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। शनि की चाल में बदलाव का असर इस माह इनके करियर-कारोबार, धन, परिवार और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आइए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही अहम रहने वाला होगा। यह महीना आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके प्रयासों में नतीजे मिलेंगे। करियर में इस दौरान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में गिरावट देखने को मिल सकता है। इस माह ग्रहों के गोचर का लाभ आपको से ज्यादा मिलेगा। इस दौरान पुराने अटके हुए काम पूरे होंगए। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस दौरान आपके कुछ पुराने विवाद फिर से ऊभर सकते हैं। 

शनि नक्षत्र पद गोचर: इन 4 राशियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें, आर्थिक तंगी के बने योग

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कई तरह के एक साथ अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव और नई तरह की जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। इस दौरान किसी पुराने मामलों में आपको राहत मिल सकती है। 

शनि की साढ़ेसाती क्या हमेशा होती है अशुभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या लगी होती है तो इसका मतलब यह नहीं होता है यह हर समय परेशानियों वाला होगा। शनि को कर्म का कारक माना जाता है। ऐसे में इस दौरान करियर में सफलता, आर्थिक स्थिति में मजूबूती और मान-मम्मान में वृद्धि देखने को मिलता है। शनि न्याय, ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत करने वालों को अच्छे परिणाम भी दिलाते हैं। 

July Career Predictions: नौकरी में किसे मिलेगा किस्मत का साथ? जानें सभी 12 राशियों का करियर राशिफल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें