फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar: 16 जुलाई के बाद से इन राशियों की किस्मत में दिखेगा बड़ा बदलाव, सूर्य का कर्क राशि में गोचर

Sat, 27 Jun 2026 05:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। 
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य का कर्क राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में ग्रहों का एक निश्चित अंतराल पर गोचर बहुत ही प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के गोचर से ही जातकों के जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का क्रम चलता है। अगर कुंडली में जातक का कोई ग्रह बली और शुभ प्रभाव में है तो गोचर में ग्रह शुभ फल ही प्रदान करते हैं। ग्रहों में सूर्य को राजा का पद मिला हुआ है, जो हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में गोचर करेंगे। सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से एक महीने तक सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य ही पड़ेगा। जिसमें कुछ राशि वालों के लिए करियर, नौकरी और व्यापार के लिए बहुत ही अहम माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 16 जुलाई को सूर्य का गोचर बहुत ही अच्छा और शुभ प्रभावों वाला होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपको आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के बेहतर अवसर आपको प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में होने जा रहा है। इससे आपको यात्रा करने का लाभ मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में अचानक बढ़ोतरी होगी। लेकिन इस दौरान आपको लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला बढ़ेगा।  

4 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
सूर्य का कर्क राशि में गोचर करने से आपकी आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। कुछ अधूरे कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी में आपको मान-सम्मान की वृद्दि होगी। प्रमोशन के योग होंगे जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य को गोचर कुंडली में आपके आठवें भाव मे होगा जिससे आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। पैतृक मामलों में आपको सूर्य के गोचर का जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आपको यात्रा ज्यादा करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके आत्मविश्वास में वृद्दि दिलाएगा। धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। नौकरी में बेहतर करने का मौका मिलेगा। एक महीने के दौरान आपको कई तरह सुनहरे लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं खोलती हैं आपकी लव लाइफ के राज, जानें इनका महत्व और जीवन पर प्रभाव

Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें