ज्योतिष में हर माह कोई न कोई ग्रह अपनी राशि जरूर बदलता है। ऐसे में आने वाला नया महीना जुलाई ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार बहुत ही खास महत्वपूर्ण रहने वाला है। जुलाई माह में सुख और वैभव के दाता शुक्र, वाणी और व्यापार के कारक बुध और ग्रहों के राजा सूर्य अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। साथ ही इसके अलावा सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनि भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। सबसे पहले 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। फिर 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। 24 जुलाई 2026 को बुध मार्गी होंगे और 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। जुलाई माह में इन प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव का असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। आइए जानते हैं जुलाई का महीना किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ और लाभकारी रहेगा।