फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Horoscope 2023: जुलाई महीने में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा महीना शुभ

Sat, 01 Jul 2023 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
july planet transit 2023: जुलाई में ग्रहों का राशि परिवर्तन और प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी 9 ग्रहों में कुछ को छोड़कर बाकी सभी ग्रह हर एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा बाकी सभी ग्रह हर महीने एक से दूसरी राशि में यात्रा करते हैं। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के ऊपर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब और कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और इस राशियों के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 9
moon - फोटो : istock
जुलाई में चंद्रमा का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलते हैं। ऐसे में जुलाई के महीने में चंद्रमा का राशि परिवर्तन हर सवा दो दिन बाद होगा। 
विज्ञापन

3 of 9
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
सूर्य का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। शास्त्रों में सूर्य के राशि परिवर्तन को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसे में 16 जुलाई को सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि में होगा। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य हासिल है। 

4 of 9
mars transit 2023 - फोटो : अमर उजाला
मंगल का गोचर 
01 जुलाई को साहस और पराक्रम के कारक ग्रह माने जाने वाले मंगल अपनी राशि बदलेंगे। मंगलदेव 10 मई से कर्क राशि में है और अब ये 1 जुलाई को सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 9
mercury transit
बुध का गोचर
वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध 8 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह अभी मिथुन राशि में मौजूद हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
guru gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला
गुरु का गोचर 
इस माह गुरु का गोचर नहीं होगा। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति बीते 22 अप्रैल को अपनी स्वयं की राशि मीन की यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश किया था और तभी से यह मेष राशि में गोचर हैं। फिर 27 अप्रैल 2023 को उदय हुए थे। वहीं 28 मार्च को मीन राशि में फिर से अस्त हो गए थे। अब इसके बाद 4 सितंबर को शाम करीब 5 बजे वक्री अवस्था में आएंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
shani gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला
शनि गोचर 
शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि अभी कुंभ राशि में हैं। इस साल शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश किया था फिर 17 जून को वक्री हुए हैं। अब इसके बाद 4 नवंबर 2023 को शनिदेव मार्गी हो जाएंगे। 
 

8 of 9
rahu gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला
राहु-केतु 
राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से ही चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इस वर्ष राहु 30 अक्तूबर 2023 को उल्टी चाल से चलते हुए मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु तुला राशि की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
 
विज्ञापन

9 of 9
astrology
जुलाई में ग्रहों के गोचर का प्रभाव
शुभ- वृषभ ,मिथुन, धनु और कुंभ
अशुभ- मेष, कन्या और तुला
सामान्य- कर्क, सिंह, वृश्चिक,मकर और मीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें