आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
चूंकि चंद्रमा और राहु की युति कुंभ राशि में हो रही है, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर देखने को मिलेगा। आपका मन बार-बार भ्रमित होगा। निर्णय लेने में हिचकिचाहट रहेगी और आत्मविश्वास डगमगा सकता है। सामाजिक जीवन में भी अनिश्चितता और दूरियां पैदा हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी डगमगाने की आशंका है। अचानक कोई खर्चा या रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है, खासकर नींद और मानसिक तनाव को लेकर।
उपाय:
- हर सोमवार शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
- 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें (कम से कम 108 बार)।
- ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करें ताकि मन स्थिर रहे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।