साल 2017 का महीना आज से शुरु हो चुका है। कहते हैं शुरुआत अच्छी हो तो अंत भी अच्छा होता है। तो देखिए यह महीना आपके लिए कितना भाग्यशाली और खुशहाल रहने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशिः आय और खर्च दोनों बढ़े रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
नया साल का पहला महीना आपके लिए बहुत ही रोमांचक और शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको जहां लाभ की प्राप्ति होगी और आपकी कमाई बढ़ सकती है वहीं खर्च भी बढे रहेंगे जिससे बचत तो नहीं कर पाएंगे लेकिन जीवन का आनंद मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। इस महीने यात्रा के भी योग बने हुए हैं। महीने के अंत आप कहीं सफर पर जा सकते हैं। किसी मित्र या संबंधी से मुलाकात के कारण आपको विशेष खुशी मिलने वाली है।
विज्ञापन
वृष राशिः महीना काफी उथल-पुथल वाला रहने वाला है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
साल का पहला महीना आपके लिए काफी उथल-पुथल वाला रहने वाला है। इस महीने आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा। चिंता और मानसिक परेशानी भी बनी रहेगा। आपको क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अनावश्यक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। खर्चे भी आपके बढ़ेंगे जिससे बजट बिगड़ सकता है।
मिथुन राशिः नौकरी व्यवसाय में उन्नति के योग हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस महीने का पहला भाग आपके लिए मिलाजुलाकर शुभ रहना चाहिए। नौकरी व्यवसाय में उन्नति के योग हैं, इस क्षेत्र में कामयाबी की ओर बढ़ेंगे। परिवार में शुभ मांगलिक काम होने से खर्चे तो होंगे लेकिन प्रसन्न भी रहेगी। आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर नियंत्रण रखें। महीने के अंतिम सप्ताह में शनि के राशि परिवर्तन के बाद घरेलू जीवन में उलझन और मानसिक तनाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ेगा
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
साल का पहला महीना आपके लिए उलझन भरा रह सकता है। इस महीने आय से अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ेगा और मन में खिन्नता का अनुभव होगा। महीने के दूसरे भाग में आपको लाभ का अच्छा अवसर मिलेगा लेकिन निराशा और उत्साह की कमी के कारण मौके का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः लाभ में कमी रहने की संभावना दिखती है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपकी राशि में राहु का गोचर चल रहा है उस पर महीने के अंतिम सप्ताह में शनि की ढैय्या लगने से इस महीने आपको सेहत का ध्यान रखना होगा, खान-पान में लापरवाही से उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। नौकरी व्यवसाय में परेशानी और उलझन अधिक लेकिन लाभ में कमी रहने की संभावना दिखती है। क्रोध बढ़ने से पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः नौकरी व्यवसाय में प्रगति होगी
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
साल 2017 का पहला महीना आपके लिए कुल मिलाकर शुभ रहेगा। नौकरी व्यवसाय में प्रगति होगी, आय के साधन भी अच्छे रहने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और सम्मान मिल सकता है। धर्म-कर्म रुचि रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है। आंखों का ध्यान रखें तकलीफ हो सकती है। सिर दर्द रहने की भी आशंका है।
तुला राशिः भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यह महीना आपके लिए सुखद रहने वाला है। अपनी योजनाओं को आप सफलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से सुख और पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल और आनंद का वातावरण बना रहेगा। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी इच्छा पूरी होगी। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं, नौकरी में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशिः परिश्रम अधिक लेकिन आय के साधन बनते रहेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह महीना आपके लिए कई मामलों में चुनौतियों भरा रह सकता है। आय के साधन बनते रहेंगे लेकिन आपको परिश्रम अधिक करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक उलझनों का सामना करना होगा। संतान संबंधी मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं।
धनु राशिः आपके खर्चे बढ़ेंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस महीने धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी और आप मंदिर या तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सगे-संबंधियों से मतभेद हो सकता है। आपकी साढ़ेसाती चल रही है और महीने के अंत में इसका दूसरा चरण आरंभ होगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे, हलांकि सामान्य आय भी बना रहेगा। क्रोध और मानसिक तनाव बढ़ेगा।
मकर राशिः उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
महीने के अंत में आपकी साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। हलांकि महीने का पहला भाग आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा, उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भाई-बधुओं से मनमुटाव संभव है।
कुंभ राशि: काम के सिलसिले में काफी यात्रा करनी पड़ सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह महीना आपका काफी भाग-दौड़ वाला रहेगा। आपको काम के सिलसिले में काफी यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे मानसिक और शारीरिक परेशानी हो सकती है। लाभ की स्थिति भी सामान्य रहेगी। आपके लिए सलाह है इस महीने संयम और शांति से काम लें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।
मीन राशिः लाभ के अवसर भी आपको प्राप्त होते रहेंगे
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लाभ के अवसर भी आपको प्राप्त होते रहेंगे। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। लेकिन कुछ मानसिक तनाव बना रह सकता है।