किन्नर समाज का तीसरा वर्ग माना जाता है। जब से दुनिया बनी है तब से इस सृष्टि में किन्नर मौजूद हैं जिसका उल्लेख पुराणों और पौराणिक कथाओं में किया गया है। शिव पुराण में जिक्र किया गया है कि सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा जी ने अपनी योग शक्ति से पुरुषों को उत्पन्न किया। योग द्वार मनुष्यों और जीवों को उत्पन्न करने में काफी समय लग रहा था ऐसे में ब्रह्मा जी के निवेदन पर भगवान शिव ने अपने शरीर के आधे अंग से एक स्त्री को उत्पन्न किया और शिव अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
बुधवार के दिन किन्नर दिखें तो यह काम जरूर करें
2 of 6
अर्द्धनारीश्वर शिव
अर्धनारीश्वर रूप में भगवान शिव न पूर्ण रूप से पुरुष थे और न पूर्ण स्त्री। अर्धनारीश्वर रूप से जहां सृष्टि में स्त्री रूप का सृजन हुआ वहीं किन्नर की भी परिकल्पना हुई। इसलिए भगवान शिव ही किन्नरों को सृष्टि में लाने वाले माने जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध ग्रह नपुंसक माना जाता है इसलिए किन्नरों में बुध ग्रह का वास माना गया है। यही वजह है कि बुध ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए किन्नरों का ज्योतिषशास्त्र में काफी महत्व बताया गया है।
विज्ञापन
बुधवार के दिन किन्नर दिखें तो यह काम जरूर करें
3 of 6
बुध ग्रह
बुध ग्रह का संबंध व्यापार, बुद्धि, सेक्स लाइफ, त्वचा एवं धन से होने कारण ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह का अपना एक खास स्थान है और इसे अनुकूल एवं जागृत बनाने की सलाह दी जाती है। बुधवार का दिन बुध ग्रह से संबंधित है और किन्नर भी बुध से संबंध रखते हैं इसलिए बुधवार के दिन किन्नरों से संबंधित इस उपाय को आजमाना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है।
बुधवार के दिन किन्नर दिखें तो यह काम जरूर करें
4 of 6
kinnar
ज्योतिषशास्त्र के उपायों में बताया गया है कि बुधवार के दिन अगर किन्नर दिख जाए तो उसे बुरा भला कहकर भगाएं नहीं बल्कि उन्हें कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर खुश होकर आपके दिए धन से एक रूपया भी निकालकर आपको वापस दे दें तो उसे अपने पर्स में संभालकर रखें यह आपकी आर्थिक उन्नति के लिए बहुत ही शुभ होता है।
विज्ञापन
बुधवार के दिन किन्नर दिखें तो यह काम जरूर करें
5 of 6
किन्नर
बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। हर रंग और किन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है।