आज चन्द्रमा का गोचर बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। चन्द्रमा का यह गोचर आपके लिए कितना फायदेमंद रहेगा जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: अपनों के रिश्तों के साथ मधुर करें
2 of 13
मेष राशि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने में कठिनाई होगी, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा है। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। कैरियर और आर्थिक मामले में यह आपके लिए उपलब्धि है, जिसके आप असली हकदार भी हैं। अगर आपको जल्दी में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा आज का दिन
3 of 13
वृष राशि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। शायद आपने अपना काम बहुत मेहनत से किया है। जब आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा तो आपको बहुत खुशी होगी। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जियें। आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं, अतः आपको इन विवादों से बचकर अपने इन सुनहरे पलों को भरपूर प्यार के साथ जीना चाहिए। ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे।
मिथुन राशि: विदेशी साझेदारी से तरक्की मिलेगी
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। यह आपको खुशी के लम्हे देगा, क्योंकि आप प्यार में होंगे। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। आज आप कुछ विचलित रहेंगे। शान्ति से काम लें और इसका कारण सोचें और इसी के आधार पर कोई हल निकालें।
विज्ञापन
कर्क राशि: अपनी बोली पर आज नियंत्रण रखें
5 of 13
कर्क राशि
किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। पको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आप दिन भर के तनाव के बाद, सोने में सक्षम नहीं रहेंगे। आप तेज आवाज में टी वी न देखें और किताब पढ़ने की कोशिश करें। आप अपने साथी के साथ कुछ बातें करें तभी आपको अच्छी नींद आयेगी। आप ध्यान लगायें ताकि सोने में आराम मिले।
विज्ञापन
सिंह राशि: अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें
6 of 13
सिंह राशि
प्रेरणा ही आज आपका मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आप दोनों के बीच आपसी नजदीकी और जज्बात आज उफान पर हैं। आप दोनों में से कोई एक रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। आजीविका के क्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम मिला है और आज आप अपनी सफलता का आनंद ले सकते हैं। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी सफलता का ही एक भाग है। आज आप उस वस्तु को जरूर खरीद सकते हैं जिसे खरीदने की इच्छा आपके मन में लंबे समय से थी लेकिन आपने अपने आप को रोके रखा। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं। रोज के काम में लगे रहें ताकि टैन्शन कम रहे।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज का दिन है खूब मजे वाला
7 of 13
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में समय शुभ रहेगा। आप अपने काम से अपने बॉस व ग्राहकों को खुश कर सकेंगे। अपना व्यवहार पूरी तरह से सभी के साथ अच्छा रखें ताकि किसी को भी शिकायत का कोई मौका ना मिले। अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा परन्तु खान-पान का भी ध्यान रखें। मसालेदार, तैलीय और ज्यादा मीठे वाले भोजन से परहेज करें। आप स्वच्छ और साफ पेय पीयें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
तुला राशि: मिल रहे अवसरों का पूरा लाभ उठाएं
8 of 13
तुला राशि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। क्योंकि, आपका परिवार बदले में हमेशा आपकी मदद करेगा। आज आप सोचेंगे कि क्या कभी आप सच्चे साथी से मिलेंगे। घबराइये मत अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जाइये। यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें। आप उन कामों से दूर रहें जिनसे आपका मूड खराब हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि: घर में शांति बनी रहेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अब आप व आपके परिवार के लोग एक-दूसरे को आसानी से समझ पा रहे हैं। एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है। यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। सभी के साथ अच्छे संबंध रखना आपके लिये फायदेमन्द होगा। आज बस आपका ही दिन है, बहुत कुछ मिलेगा, कहीं से मोटी रकम भी। तो फिर देर क्यों? कुछ बड़ा निवेश कर डालिए। पैसा यूं ही मत खर्च होने दीजिए। जिन्हे जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें आज आराम मिलेगा। आपको हाल ही में जोडों की परेशानी के बारे मे पता चला है पर आप परेशान न हों। अगर आपको जोड़ों में ज्यादा परेशानी है तो डॉक्टर को अवश्य दिखायें।
धनु राशि: लोग सुंदरता की तारीफ करेंगे
10 of 13
धनु राशि
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है। अपने मन की चाहतें अपने साथी को बताने से आपके संबंध में नई जान आएगी। यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिये है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिध्दि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल कीजिए। आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे ओर सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी। लोग आपकी सुन्दरता की तारीफ करेंगे। असल में यह आपकी अन्दरुनी खूबसूरती और आत्मविश्वास है जो झलक रहा है।
मकर राशि: परिवार की सेहत का ध्यान रखें
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। आज आप दोनों के मिलकर सामना करने से संबंध की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अपने संबंध को यादगार व खुशगवार बनाने की कोशिश करें। एक दूसरे को हर समय सलाह व साथ दें। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। चिन्ता ना करें, उनकी सेहत ठीक रहेगी। फिर भी उन्हें जांच के लिए लेकर जाएं। उनकी सेहत का खास ख्याल रखें।
कुंभ राशि: पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे। प्रेम के क्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपनी शादी की बात पर घरवालों से विचार विमर्श कर रहे हैं तो उसका सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद कम है। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आप बहुत दिनों से काम से फुरसत निकाल कर कहीं मौज मस्ती करना चाह रहे थे। सो आज अपने ग्रुप के साथ जाइये उन पर कुछ पैसा खर्च कीजिए। आज आपको दांतो की परेशानी हो सकती है।
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक रहेगा। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अपनी आंखों को खुला रखें ताकि आप उन लोगों को पहचान सकें, जो कि आपकी पीठ पीछे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आज शायद आपके उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपकी तरफ कुछ बदला सा रहेगा। आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा परन्तु इसका फायदा न उठायें।