मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विषम परिस्थितियां पैदा करेगा। पारिवारिक परेशानी आज सिर उठा सकती हैं, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे और कुछ तनाव भी महसूस करेंगे। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें. क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, नही तो रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना आज कठिन होगा। आपके कार्यकाल में आज आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ता देख रहा है। आज यदि आपने लंबे समय से अपने कार्यों को रोका हुआ है, तो आज आपको उन्हें पूरा करना पड़ सकता है।