कन्या राशि
सप्ताह अच्छी सफलता दिलायेगा किंतु, हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महिलाओं के लिए सप्ताह और भी अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगी। जमीन जायदाद अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले भी हल होने के योग। सप्ताहांत अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। 29 तारीख को रहें जरा बचके।