वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आपका अटका हुआ उधार का पैसा कहीं है, तो उसे वसूल करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर आज नियंत्रण रखना होगा। आपके पिताजी का सहयोग संयुक्त व्यापार बढ़ोतरी के लिए सहायक सिद्ध होगा। रोजगार के क्षेत्र में जो समस्याएं चली आ रही थी, आज आपको उनका समाधान मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के आज खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए सावधान रहें। छात्रों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमे परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।