सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपके लाभ व हानि बराबर होंगे, जिससे धन लाभ होने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन यदि आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, जो आपको भरपूर खुशी देगी। सायंकाल के समय पुराने मित्रों से मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। आपके घर परिवार का माहौल शातिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पुरा करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप को नुकसान हो सकता है। संतान के संबंधित आज कोई सूचना आपको प्राप्त हो सकती है, इससे मन में हर्ष होगा।