फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 February 2021: आज अनुराधा नक्षत्र में इन छह राशि वालों की योजनाएं होंगी सफल, नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

Sat, 06 Feb 2021 11:02 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन शनिवार और माघ माह कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। चंद्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और आपकी माता जी से आपका वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ता पड़ सकता है। आपके घर में आज किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप थोड़ी चिंता रह सकती है। आपके बिजनेस की कोई खास डील फाइनल सकती है। इससे आपको बहुत खुशी होगी। आपको सामाजिक कार्य करने से सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके भौतिक विकास का भी योग बनता नजर आ रहा है। आपके व्यापार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव से नए सौदों की प्राप्ति होगी।

 
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको आपके भाई के सहयोग से उन्नति मिलेगी। आपको आज दिखावे से बचना होगा नहीं, तो आपके धर्म की हानि हो सकती है। सायं काल के समय आपको देवी स्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। आपकी लव लाइफ आज आनंद दायक रहेगी। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद भी आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य के क्षेत्र में आज आपका ध्यान कई नई योजनाओं पर होगा। इसके साथ ही वातावरण भी आपके अनुकूल ही होगा और आपको आपके साथी भी सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार मे हर्ष होगा और आपके मनोरथ की सिद्धि भी होती रहेगी, जिससे आप के पारिवारिक सदस्य भी खुश नजर आएंगे।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आपके जीवन साथी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनाइएंगे, जिससे उनकी उन्नति होगी और उससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। यदि आपकी संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी परिचित के माध्यम से सुलझता हुआ दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। कलात्मक और रचनात्मक कामों को पूरा करने में आज आप अपना पूरा दिन बिता सकते हैं। आज के दिन आप वही कार्य करेंगे, जो आपको सबसे ज्यादा प्रिय हो और आप रिलैक्स नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके सीनियर आपको सहयोग देंगे और नए प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए भी आपके दिमाग में आज कुछ आइडिया आएंगे। इससे आप अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करोगे और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाओगे।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके सहयोगी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। शाम के समय आज आप किसी शादी विवाह में जा सकते हैं। दिन आपके लिए सृजनात्मक रहेगा, जो काम आज आप करेंगे, उसका फल आप को कुछ ही समय मिल जाएगा। आपके जो कार्य बहुत समय से अधूरे हैं, आज वह निपट जाएंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी कर सकते हैं। आज आपको नए अनुबंध प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। आपका आज अपने जीवन साथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बीतेगा और आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। छात्रों को अधिक एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत होगी। आपका शाम का समय आज मांगलिक कार्य में व्यतीत होगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप व्यस्त होने के कारण भी धर्म अध्यात्म के लिए समय निकाल ही लेंगे। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। कार्य के क्षेत्र में आज आपका अपने अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। इससे आपके कार्यों में वे रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको आज अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा, ना ज्यादा अच्छा ना ज्यादा बुरा। व्यापारियों को कैस की कमी का सामना करना पड़ पड़ता सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण आज आपका मन व्यथित हो सकता है। वाणी और व्यवहार मे संयम व सावधानी बरतें और यह भी ध्यान दें कि इससे आपके आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए। अपने भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ करते कार्य रहें, जिससे सफलता मिलेगी। छात्रों को जो आर्थिक संकट चल रहे थे, उनसे आज मुक्ति मिलेगी और भविष्य के लिए नए रास्ते भी तय होंगे, जिससे छात्र बहुत प्रसन्न नजर आएंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपके कार्य व्यापार से जुड़े सभी विवाद निपट सकते हैं और आपके कार्य के क्षेत्र में भी नए प्रोजेक्ट्स पर कुछ काम शुरू हो सकता है। दैनिक व्यापारियों की आय में आज वृद्धि होगी और नए स्रोत बनेंगे। आज प्रेम जीवन में आप का सम्मान बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बताएंगे। यदि आपका जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ परेशानी का सामना जरूर करना पड़ सकता है, जो लोग सरकारी क्षेत्र में है। उन जातकों की आज पद की गरिमा बढ़ेगी। पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसकी स्थितियां आपको अपने पक्ष में नजर आएंगी, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़गी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
यदि आप नौकरी और व्यापार में कुछ नवीन तकनीकी रखना चाहते हैं, तो आगे चलकर इसका भरपूर लाभ होगा और आपके काम में नई जान भी आएगी। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के सभी सदस्य आज आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवन साथी से आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आज का दिन अनुकूल है। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लाया है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार में सुख-शांति और स्थिरता के साथ मजबूत रहेंगे।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी परिचित के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार धन की कमी के कारण कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए व्यापारिक प्रतिस्पर्धा आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं। पारिवारिक संपत्ति का आपको भरपूर लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपनी मनचाही सफलता के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी वह सफल हो पाएंगे। अपने बिजनेस में आज कोई जोखिम उठाना पड़ेगा, तभी लाभ होने की आशा दिख रही है। आप आज रोजमर्रा के कामों से हटकर भी कुछ नए कामों में हाथ आजमाने की सोचेंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कामों के हाथ में आने से परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आज पूरा ध्यान अपनी शिक्षा पर दें। व्यापार में कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो स्थितियां आप के पक्ष में हैं, जिसमें आपको वृद्धि होगी। साझेदारी से किए गए व्यापार में आपको भरपूर फायदा होगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज आपको भरपूर मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान से संबंधित आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आय के लिए नए स्रोत विकसित होंगे और अपनी लाइफ को स्थाई रिश्तों में बदलने का आज प्रयास सफल होगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
यदि आपके पिता से आपके संबंध कुछ सही नहीं है, तो आज में सुधार होगा और लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके व्यापार के लिए आज दिन अच्छा है और आपको अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। अपने खानपान में आज कतई लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और उनका आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा। शाम के समय स्थिति में और भी सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में कोई भी जल्दबाजी ना करें अन्यथा आप से कुछ भूल हो सकती है, जिसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आप अपने व्यापार के लिए धन की योजनाओं का विचार बनाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप शेयर बाजार, लॉटरी से संबंधित कार्यों में लाभ की स्थितियां बनती हुई दिख रही है। खाने पीने पर ध्यान रखें और बाहर निकलते समय स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। यदि आपने व्यापार में कोई जोखिम उठाया है, तो उसका परिणाम आज आपके हित में होगा। आपके परिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, उन्हें धैर्य और अपने मधुर व्यवहार से ठीक किया जा सकता है आज आपको अपने भाई के सहयोग से संबंधित समाचार प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें