फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 02 February 2021: मंगलवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पूरी होंगी मुरादें, मिलेगा लाभ

Tue, 02 Feb 2021 10:06 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन मंगलवार और माघ माह कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है। चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आप घर में अधिक समय बिताने की सोचेंगे, जिससे आपके घर वालों को अच्छा लगेगा। आपकी परीक्षा का दौर आजकल चल रहा है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी परीक्षा पर ज्यादा ध्यान दें। किसी कारण आज खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है और कुछ लोगों का दिन आज आलस में बीतेगा। आज आपको किसी छोटी मोटी परेशानी के कारण टेंशन हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें।



विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आप आज निवेश से संबंधित मामलों में ज्यादा फायदा उठा सकते हैं, इसलिए मेहनत ज्यादा करें। आपका दिन आज काफी बिजी रहेगा, लेकिन शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपके फायदे का सौदा रहेगी। प्रोफेशनल के मामले में सावधानी बरतें, तभी आप इससे होने वाले नुकसान से अपने आप को बचा सकते हैं।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
जो लोग व्यापार करते हैं, वह आज अपने व्यापार के धंधे में नई तकनीके अपना सकते हैं। आज का दिन आपके लिए एक्साइटमेंट से भरा रहेगा। दोपहर का समय आपके लिए फोन कॉल के जरिए कुछ खास बन सकता है। विद्यार्थी अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएगे, जिससे आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आपको आज अपने किसी परिचित से कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है,जिससे आपका मन हताश होगा,लेकिन आप कुछ नहीकर सकते। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक आपको परेशान नहीं करेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ स्पेशल साबित हो सकता है। आपको किसी एक तरकीब पर काम करना काफी रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
यदि आपके दिल में कोई बात या कोई नया आईडिया है, तो फौरन उसे आगे बढ़ाएं क्योंकि वह आपके फायदे का सौदा हो सकता है। आज का दिन आपको अपने रिश्तेदारों और पुराने मित्रों से गिले-शिकवे दूर करने का समय देगा। आज आपको दोस्तों के साथ घूमना फायदा दे सकता है। आज किसी भी कारण घरवालों से बेहस बाजी हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आपका आज का दिन आपको व्यस्त रखने वाला है। आपके दिमाग से किए गए काम आपको फायदा देंगे, जिसकी आपको भरपूर खुशी होगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले लोग भी आपको मिल जाएंगे। इमानदारी से जो काम करेंगे, वह आज आपके लिए फलदायक रहेगा। यदि आपकी कोई पुराने समय से चली आ रही समस्या है, तो आज वह कम हो जाएगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपको बिजनेस में लेन-देन करने से खतरा हो सकता है, आपको अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज दिन अच्छा साबित होगा। खर्चा जरूर आपका थोड़ा बढ़ सकता है। आज आपको दिन के पहले पहर मे कोई अपना आपको फोन पर कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिसकी आपको बहुत खुशी होगी। ऑफिस के साथी भी टीम वर्क से खुश नजर आएंगे।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपको शाम तक फायदे के कई मौके मिलेंगे। आपको जब भी घूमने फिरने का मौका मिलता है। आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम भी आपको मिल सकता है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से आपकी मुलाकात होगी और किसी खास की चिंता भी आज खत्म होगी। दिन की शुरुआत आज कुछ ज्यादा मेहनत करने से शुरू हो सकती है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज आपका अच्छा टाइम है। इसका भरपूर फायदा उठाएं और अपने ऑफिस के साथियों से बहस में ना पडे क्योंकि आपकी अपनी कविताएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से आपके कुछ जरूरी काम बन सकते हैं और किसी अभियान में भी आपकी जीत हो सकती है, लेकिन फाइनेंस से जुड़े मामले में आपको अपने अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आप के कामकाज की स्थिति के लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में भी प्रेम और स्नेह भरपूर रहेगा। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम आपके पास होंगे, लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना होगा। आज आपकी किसी से अनबन ना हो। इस बात का खास ख्याल रखें और कामकाज में आप की स्थिति बेहतर होगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपको लोगों से बातचीत करके कुछ नए फायदे का आईडिया आ सकते है। दोस्तों के लिए तोहफा खरीदते वक्त अपनी सेब का ख्याल अवश्य रखें। आज आपके लिए मेहनत से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों से मिलकर काम करने से आज का दिन आपके लिए अच्छे रिजल्ट लेकर आएगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी प्रगति के लिए काफी मध्यम हो सकता है। सतर्क होकर अपने काम में जुड़ जाए, शायद संघर्ष का आखरी दौर होगा। आज वह बेवजह घूमने की वजह घरवालों के साथ समय गुजारे। इससे आपको सुखद अनुभव मिलेगा, ऐसा करने से भी आप को फायदा होगा, लेकिन अपनी कोशिश जारी रखें, तो आपके अटके हुए काम भी आज बन जाएंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें