फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 July 2021: गुरुवार को मीन राशि में चंद्रमा, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Thu, 29 Jul 2021 06:42 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आप अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए जी जान लगाएंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। यदि आज आपने अपने किसी कार्य को आगे के लिए टाला, तो वह परेशानी का कारण बन सकता है। आज संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।  


विज्ञापन

3 of 13

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप के मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको कहीं से आपका ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके मिलने की संभावना कम थी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरना है, तो वह भर सकते हैं, जिससे उनको सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों से आज आपको लाभ होगा और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आप किसी कार्य को करें, तो पूरी मेहनत से करें, उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल ना छोड़ें।

4 of 13

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आपको नौकरी या व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। ऑफिस में आज आपके सहयोगी भी आपसे चुगली करते नजर आएंगे, इसके कारण आपके अधिकारी भी आपकी बहस बाजी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में वृद्धि होगी। आज यदि किसी जोखिम भरे कार्य को करने का सोचा है, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि वह आपको नुकसान दे सकता है।
विज्ञापन

5 of 13

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आपके आस पड़ोस में आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह वाद विवाद कानूनी हो सकता है। पिछले दिनों से चली आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।
विज्ञापन

6 of 13

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज यदि आप किसी बैंक व सरकारी संस्था अथवा किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से प्राप्त होगा और आप अपने व्यापार के लिए जो नई योजनाएं बनाई हैं, उन्हे आज लांच कर सकते है। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। रात में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप सोचेंगे, सभी कार्य पूरा होने से आपको खुशी का अहसास होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज आपको अपने कारोबार में तेजी लाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आप अपने भाइयों से भी सलाह लेंगे और अपने परिवारिक बिजनेस की गति को तेज करने की सोचेंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है।

8 of 13

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। किसी महान व्यक्ति के मिलने से आज मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आपकी काफी सारी चिंताएं समाप्त होंगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी।

9 of 13

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आप विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपकी माताजी या जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि विवेक से ही लें। भाग्य के भरोसे लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी में डाल सकता है।

10 of 13

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय किसी प्रयोजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार में सब लोग आपका साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी आपको मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी संतान की जरूरतों के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

11 of 13

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी और लोग भी आपका साथ देंगे। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो वह उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। नौकरी मे आज आपको अपने काम पर ध्यान लगा होगा, नहीं तो उनसे कोई कार्य बिगड़ सकता है, जिससे उनके अधिकारी उनसे नाराज हो सकते हैं। भाइयों के साथ यदि रिश्तों में कोई दरार चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। सायंकाल का समय किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

12 of 13

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में शत्रु भी आपके प्रतिद्वंदी बने नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है क्योंकि वह आपके शत्रु हैं। दोस्तों से किसी प्रकार की कोई मदद भी मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

13 of 13

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगी और आपका खोया हुआ रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी कठिन समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सायं काल के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें