फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 27 July: वृषभ, तुला और कन्या समेत तीन राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर

Wed, 27 Jul 2022 06:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है। यदि व्यापार कर रहे लोग किसी व्यक्ति बैंक संस्था या बैक आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी की बातों में आकर यदि कहीं निवेश की योजना में धन लगाएंगे,तो धन फंस सकता है। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। यदि नहीं किए,तो परिवार के सदस्यों से आपको डांट खानी पड़ेगी। रात्रि का समय आप आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ प्रभावित रहेगी और व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने जूनियर से काम निकालना होगा,नहीं तो आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल खर्चे की आदत पर आपको लगाम लगानी होगी। कुछ क्रियाकलापों में भी व्यवधान आ सकते हैं,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आज विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको किसी भी कार्य को करने में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना काम बनने से विश्वास और मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम व सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। माताजी को यदि पहले से कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा और किसी से भी कटु वचन ना बोलें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है,तो उसमें सुधार निश्चित है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा व साहस पूर्वक आप अपने कठिन कार्यों को करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता हैं,जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई लेन-देन की समस्या आपका सिर दर्द बन सकती है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नयी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आपके मन में सकारात्मक विचार रहेंगे,जिनसे आप दूसरों का भला करेंगे और उनकी सेवा में लगे रहेंगे। विद्यार्थी भी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा से लगे रहेंगे,लेकिन आपको किसी साझेदारी में व्यवसाय को करने से बचना होगा,नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है,आपने यदि कोई मन्नत मांग रखी थी,तो वह पूरी होगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा, जिसे देखकर आपके साथी परेशान रहेंगे। सायंकाल तक आप अपने धैर्य को बनाए रखें,क्योकि शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें पूर्ण सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके अंदर परोपकार की भावना विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्यों को करने में रुचि दिखाएंगे,जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही समस्याओं को अपने परिजनों से साझा करना होगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति दिन रहेगा,लेकिन उसके लिए आप कुछ अनावश्यक खर्चे भी करेंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नये कार्य में निवेश के चक्कर में ना पड़े,नहीं तो बाद में उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है,जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करने का रहेगा। आपको अपने धन को सीमित व आवश्यकतानुसार ही व्यय करना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों का आपको भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है,इसलिए आप सावधान रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

 
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा,जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति उनसे संबंध बनाने की इच्छा रखेंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि संतान से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी,तो वह हल होगी,लेकिन आपका कोई लटका हुआ काम अवश्य पूरा करना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें