फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 26 July: इन पांच राशियों के लिए दिन में मिलेंगे लाभ प्राप्त करने के कई शानदार मौके

Tue, 26 Jul 2022 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज काफी संघर्ष के बाद आपको कुछ परेशानियों से राहत मिलेगी। आपका कोई पुराना कर्जा उतर सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बना हुआ था। आप मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने साथियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और उनकी आंखों का तारा बनेंगे। आप यदि किसी को धन उधार दे,तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि आपके उस धन की हानि की संभावना बहुत है। आपका कोई कानूनी कार्य आपका सिरदर्द बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसके लिए परिवार के सभी सदस्य आपस में बैठकर बातचीत करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय भाई बहनों से सलाह लेना बेहतर रहेगा,नहीं तो आप किसी मुसीबत में आ सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका खर्चा भी बढ़ेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें आपको पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आपको व्यर्थ की मान सम्मान की इच्छा के कार्य को करने से बचना होगा। आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर सभी हैरान रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जो उन्हें अत्यधिक प्रिय होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई उपलब्धि हाथ लग सकती हैं। आज आपकी बातों से आपको जानबूझकर किसी का दिल दुखाने से बचना होगा। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई ट्रांसफर मिल सकता है और एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको  बिजनेस के मामले में किसी की सलाह लेने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत साबित हो सकती है। आपके भाई बहन के विवाह में आ रही चिंता समाप्त होगी। यदि परिवार में सबकी सहमति रहेगी तो आप कहीं घूमने फिरने का विचार भी बना सकते हैं। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिससे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपके आसपास में कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो उसमें आपको चुप रहना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है। यदि आपकी पिछले कुछ समय से कोई डील लटकी हुई थी,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने आलस्य को त्यागना होगा,तभी बहस में सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। माता पिता की सेवा में भी कुछ समय लगाएंगे,जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन लगेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको परिवार के किसी सदस्य की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। दांपत्य जीवन जी रहे लोग साथी की बातों से प्रसन्न रहेंगे। उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों यदि आपको किसी बात को करने के लिए मना करें,तो कभी कभी बड़ों की बात सुनना भी बेहतर होता है।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के सामने उनके विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है,जिससे उनको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकलना होगा और कुछ परेशानियां तो होंगी। अपने किसी भी सरकारी काम को आगे के लिए नहीं टालना है,नहीं तो वह आपके लिए कोई नई परेशानी लेकर आ सकता है। आपके विरोधी  आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,जिन्हे देखकर आपको हैरानी होगी। आप संतान के करियर के लिए भी विचार विमर्श कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आए तनाव को आपको अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो यह आपके कुछ बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई मंगलमय सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी,तो आज उसका निपटारा हो सकता है। आपको अपने मन में निराशाजनक आने से रोकना होगा। आपके अधिकारियों की बातों से आपका मनोबल और बढ़ेगा,क्योंकि आपको पदोन्नति जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आ सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति करने में कठिनाई होगी। व्यावसायिक उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कार्य के कारण किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है,जिसके कारण उनका सम्मान और बढ़ेगा।  आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको मामा पक्ष से भी आज लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से बचना होगा,नहीं तो आप इन्हीं में लगे रह जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी संपत्ति का क्रय विक्रय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको घर व बाहर मित्रों की सहायता से लाभ उठाने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। आप अपने घर कोई धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश सोच विचारकर करना होगा,नहीं तो आपका यह निर्णय गलत हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसे वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ले,तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अध्ययन और आध्यात्मिक क्षेत्रों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। उन्नति के क्षेत्र में आपके कई मार्ग खुलेंगे,जिन पर चलकर आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप दिन का कुछ समय माता पिता व गुरु की सेवा आदि में लगाएंगे और आपके मन को सुकून मिलेगा,लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उनके गुप्त शत्रु उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे,इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें