फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 27 April 2022 : इन पांच राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, बन रहे हैं विशेष योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Wed, 27 Apr 2022 06:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा,क्योंकि आपके परिवार के कुछ सदस्य आपके व्यवहार से परेशान रहेंगे,जिसके बाद आपका अपने भाइयों से वाद विवाद खड़ा हो सकता है,लेकिन पिछली कुछ समस्याओं को आप अपने पिताजी की मदद से भी समझाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अत्यधिक धन का निवेश करने से अलर्ट रहना होगा, नहीं तो उनका धन सकता है। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे,जिससे आपको भी मानसिक शांति मिलेगी और आप अपनी कुछ समस्याओं को भी उनसे साझा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है,जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें आज पार्टनर पर भरोसा सोच समझ कर करना होगा,लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में आकर कोई फैसला लिया तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा,जिसका भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको स्वास्थ्य समस्या हो तो यात्रा पर ना जाये। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी जिससे उनके कुल का नाम रोशन होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें उनके भविष्य में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा तो उन्हें कोई पद सौंपा जा सकता है। कार्य क्षेत्र में  आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतना ही लाभ मिलेगा। आपका अपने मित्र की बात सुनकर मन परेशान हो सकता है,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।  युवा लोग कार्यक्षेत्र मे यदि कुछ बदलाव लाना चाहते है तो वह  मीठी वाणी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है जिसके कारण आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। आपके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। भाग्य के हिसाब से दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन आज आप व्यापार संबंधित योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे और भविष्य में उनका लाभ उठाएंगे। परिवार में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ भी लेना पड़ सकता है,लेकिन आपको उनसे घबराना नहीं है,जाने अनजाने में आपको किसी से कठोर शब्द बोलने से बचना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव मे सम्मिलित हो,तो वहां पर खानपान की ओर विशेष ध्यान दें व अत्यधिक तलाभुना खाने से बचना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हें वेतन वृद्धि अथवा तरक्की जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कामकाज के चलते एक शहर से दूसरे शहर भी जा सकते हैं। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और करियर के दिशा में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आपको किसी नए व्यवसाय को करने का मौका भी मिलेगा,लेकिन आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। पिताजी व भाइयों से बातचीत करके आप कुछ समस्याओं का समाधान भी खोजेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम करने के लिए रहेगा। आपको किसी वाहन को चलाते समय यातायात के नियमों का पालन रखना जरूरी होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को आज ट्रांसफर मिल सकता है। जो लोग अपने धन को निवेश करने की सोच रहे हैं,उन्हें किसी के कहने में आकर निवेश नहीं करना है,लेकिन परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर परेशान रहेंगे या कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की किसी भी बात का बुरा नहीं मानना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें  कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप कुछ धार्मिक कार्यों की ओर भी अग्रसर रहेंगे व आध्यात्म से जुड़ना और किताबें पढ़ना आपको पसंद आएगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी व चिंता बनी रहेगी। विधार्थियो के लिए दिन अति उत्तम रहेगा,लेकिन आपको अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माताजी से यदि आप कोई मदद मांगेंगे तो आपको वह आसानी से मिल जाएगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको साझेदारी में चल रहे किसी व्यवसाय में काम करना फायदेमंद रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से लोग संतुष्ट नजर आएंगे। अपने पुराने मित्र व रिश्तेदारों से आपको मिलने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में यदि कोई रक्त संबंधी समस्या चल रही थी,तो आपको उसके लिए डॉक्टरी परामर्श लेना आवश्यक होगा।  आपको अपने कीमती सामानों का ध्यान रखना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में आज किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने जरा सी भी लापरवाही की,तो आपकी वह गलती बहुत बड़ी हो सकती है। नौकरी से जुड़े छात्रों को अपने किसी भी काम को अपने जूनियरों पर नही टालना है,नहीं तो वह लंबा खींच सकता हैं। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओ का समाधान मिलेगा। यदि आज यात्रा पर जाएं तो आपको पिताजी से सहमति लेकर जाना रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से झड़प हो सकती है,जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो उनके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उनमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करना होगा, तभी आप किसी मुद्दे पर पहुंच पाएंगे। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा,तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। यदि आपको कोई सलाह दे,तो आपको उसे लेने से बचना होगा,क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक होगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। आप अपने आलस के चक्कर में अपने कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातक यदि टीम वर्क के जरिए काम करेंगे तो उन्हें इसका भरपूर लाभ मिलेगा,लेकिन आपका आलस्य के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा और परेशान रहेंगे,लेकिन विद्यार्थी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपनी संतान के भविष्य संबंधित किसी पॉलिसी को लेना चाहते हैं,तो वह आपको सोच विचार कर लेना बेहतर रहेगा। यदि नेत्रों से संबंधित कोई समस्या हो,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी से भी लेनदेन करने से पहले उसके बारे में पूरी सलाह व जांच पड़ताल करना जरूरी होगा, नहीं तो वह आपको चूना लगा सकता है।  आपकी ऊर्जा को देखकर आपके विरोधी भी परास्त रहेंगे,जो लोग विदेश में नौकरी करने जाना चाहते हैं,उन्हें दलालों से बचके रहना होगा नहीं तो वह उन्हें कोई लालच दे सकते हैं,जो उनकी पुरानी नौकरी पर भी भारी पड़ेगा। आपको यदि पहले से स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्या चल रही थी,तो वह फिर से उभर सकती है,इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें