फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 26 March 2022: मेष, वृषभ और कर्क समेत तीन राशि वालों को अचानक फायदा मिलने के योग, कुंभ और मीन राशि वाले रहें सतर्क

Sat, 26 Mar 2022 07:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल: नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि होती दिख रही है - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिससे उनको भी अच्छा महसूस होगा और परिवार में आपकी इज्जत और बढ़ेगी, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसे उन्हें समाप्त करना होगा, नहीं तो वह लंबी खिंच सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट होने के कारण सभी सदस्य परेशान रहेंगे व भाग दौड़ लगी रहेगी, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।

विज्ञापन

3 of 13
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा, जो लोग विदेश में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अचानक से धन लाभ मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिसके कारण आप अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी कर लेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे और अपनी सभी चिंताओं से मुक्त रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत में जुटे नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप मायूस रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई शत्रु आपको क्रोध दिलवाए, तो भी आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको सोच समझकर बोलना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय के कुछ डीलों को फाइनल करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि ऐसा होता तो आप अपनी बुद्धि से अपने सभी निर्णयों को लेने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको बिजनेस में भी सफलता मिलती है। यदि आपको कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यवसाय में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि होती दिख रही है, लेकिन जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए उन्हें अभी कुछ दिन और रुकना होगा, तभी उनके विवाह के प्रस्ताव पक्के होंगे। आप अपने कुछ कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका वाद-विवाद करा सकती हैं, इसीलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे, लेकिन आपको अपने धन को सट्टेबाजी में निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो वह डूब सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उन्हे कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा, लेकिन जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह चुगली लगा सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको चारों ओर से एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जो लोग किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन आपकी तरक्की देखकर कुछ शत्रु आपसे जलेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनका कोई काम गलत हो सकता है। आपके चेहरे पर उत्साह रहेगा और परिवार में भी किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आप गुस्से में अपने बनते हुए काम को भी बिगाड़ सकते हैं, जो लोग मकान, दुकान, प्लॉट आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी, लेकिन माता-पिता से सलाह मशवरा करके चलना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से धन का लेनदेन किया, तो उसमे आपको अपनी परेशानी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्या में भी लगाएंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा, जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं, वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी शिक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए अपने सीनियर से सलाह मशवरा करना पड़ेगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप सामाजिक उत्सवों में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। आप अपने किसी कानूनी कार्य के लिए अपने भाईयो से मदद मांग सकते हैं, जिसके बाद आपका वह सपना पूरा होता दिख रहा है। यदि आप संतान को विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करके प्रसन्न रहेंगे। आपको माता जी से अपने मन की इच्छा को कहने में कोई हिचक नहीं होगी, जो लोग किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उन्हें सावधान रहकर निवेश करना बेहतर रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के रास्ते खुलेंगे, लेकिन आपको किसी से धन का लेनदेन करने से पहले अपनी आंख व कान दोनों खुले रखने होंगे, नहीं तो आपको कोई धोखा दे सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी नई डील को फाइनल करें, तो उसे लिखित में करें, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग किसी यात्रा पर जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन परिवार में आपको चल रहे आपसी वाद विवाद को समाप्त करना होगा, नहीं तो वह पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट पैदा करा सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मौज मस्ती के मूड में नजर आएंगे, जिसके कारण आपका काम में बिल्कुल मन नहीं लगेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें  कोई दूसरा ऑफर मिल सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना होगा, जो लोग राजनीति में लंबे समय से किस्मत आजमा रहे हैं, तो उन्हें कुछ कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हे उन्हे जिम्मेदारी से पूरा करना होगा। आपका कोई जमीन ज्यादा संबंधित कानूनी विवाद भी सुलझता दिख रहा है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें