वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ अत्यधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान को यदि आप किसी कार्य को सौंपेंगे, तो वह उसे पूरा करके देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपका किसी संपत्ति का वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने भाइयों से परस्पर प्रेम मिलेगा, जिसके कारण आपका प्रेम और गहरा होगा। अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जाए, तो उन्हे आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।