फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 24 May: व्यवसाय के लिए दिन रहेगा अच्छा, नौकरी करने वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 24 May 2022 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा,तभी मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे अन्यथा किसी बड़े अधिकारी से अनबन आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। मित्रों के साथ आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को आप लागू करेंगे,तो उनका भी आप भविष्य में उठा पाएंगे। यदि आप किसी बैंक संस्था आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। संतान की किसी परीक्षा को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको अपने जरूरी कामों की ओर ध्यान देना होगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है,तो उसमें आपको कोई रिश्वत लेनी पड़ सकती है, तभी उसमें फैसला आपके पक्ष मे आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी,तो आपको उनकी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने किसी परिजन से धन उधार लिया,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आएगा,लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। छोटे व्यापारी कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,जिससे उनके मन को सुकून मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे। व्यवसाय में यदि आपको  अनुभव हो जाएगा,तो आप बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपनी मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे,लेकिन आपको किसी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ही नहीं देना है। यदि आप ऐसा करेंगे,तभी कार्यक्षेत्र में लाभ कमा पाएंगे। कार्यक्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल और ऊंचा होगा। उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपका अपना कोई आपको धोखा दे सकता है,इसलिए कहीं पर निवेश सोच विचार कर ही करें।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से बचना होगा,नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों का उत्तरदायित्व बढे़गा व कड़ी मेहनत के बाद ही उपलब्धि मिल पाएगी,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। किसी से भी झगड़ा करने से बचने का प्रयास करें। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं,इसलिए आपको किसी की मदद करने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना है। माताजी को कोई स्वास्थ समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपका रचनात्मक कार्य में खूब मन लगेगा,लेकिन आपको राजकीय मदद मिलती दिख रही है। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि घर या बाहर कहीं पर भी कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें दूर रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि अपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है,तो वह आपको मन मुताबिक लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी मीठी बातों से प्रसन्न रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं व किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में संयम बनाए रखना होगा,तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। आपके मन में कुछ समस्याएं रहेंगी,जिनके कारण आप किसी गलत निर्णय पर पहुंच पाएंगे,लेकिन ऐसे में आपको अपने जरूरी कार्य की ओर ध्यान लगाना होगा। व्यवसाय के लिए आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलकर आप घर गृहस्थी की काफी समस्याओं का हल आसानी से निकाल पाएंगे,लेकिन धन के लेन-देन में आज कुछ समस्या आएगी,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत करेंगे। किसी सरकारी संस्था से भी आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा,तभी आप किसी अच्छे कार्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। संतान द्वारा आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिसके बाद आपका मन परेशान रहेगा,लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में वही कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि होने के कारण आप लोगों की मदद भी कर सकते हैं,जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। आपका कोई अपना यदि आपको कोई व्यवसाय संबंधित सलाह दे,तो आपको उसे सोच विचार कर मानना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा,जिसके कारण शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी वरिष्ठ अधिकारी से कुछ अनबन हो सकती है,जो आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अचानक से अक्समात आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिससे आपका व्यय अधिक बढेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी को कहीं घुमाने लेकर सकते हैं। आपको पुराने मित्रों से बातचीत करते समय पुराने गिले-शिकवे को नहीं उखाड़ना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके उत्तरदायित्वों में वृद्धि लेकर आएगा। जिम्मेदारियां अधिक होने के कारण आप कुछ परेशान महसूस करेंगे। वाहन व भूमि खरीदने की इच्छा के आज सुंदर योग बनते दिख रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों की ओर ध्यान लगाएं। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप समाप्त करेंगे या संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन निवेश करने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आप संतान की समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई खास उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,जिसके कारण आपको खांसी,जुकाम,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपने पिताजी से अपने मन की कुछ इच्छा को जाहिर करेंगे,जिनको वह पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था,तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आपका अपना कुछ धन उधार मांग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें