Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा,लेकिन आपका अपने भाई से चल रहा विरोध समाप्त होगा। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी संतान पक्ष के प्रति जो चिंताएं बनी हुई थी,आज आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिजनों व रिश्तेदारों से कोई मदद प्राप्त हो सकती है,लेकिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन से भी समाप्त कर देंगे। जीवनसाथी को आज शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं,जहां आपको बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देंगे,तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप आज उसी कार्य को करें,जो आपको अत्यधिक प्रिय हो, क्योंकि उनके पूरे होने की संभावना अधिक है। आपके शत्रु आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका अपने परिजनों से कोई विरोध भी हो सकता है। यदि आप जरूरी कार्य के लिए निकले,तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घरेलू व रुके हुए कामों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे,लेकिन जो लोग छोटे व्यापारी हैं,उनको अपने व्यापार की ओर भी ध्यान लगाना होगा,नहीं तो उन्हें वहां कोई नुकसान हो सकता है। आप कुछ धन गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे और उसमें जुटे नजर आएंगे,लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। विरोधी आपके सामने नतमस्तक हुए नजर आएंगे,जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अधिकारी द्वारा शाबाशी प्राप्त हो सकती है और आप यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,तो आपको कोई नया पदभार भी सौंपा जा सकता है,लेकिन आपको यदि विदेश में रह रहे किसी परिजन से मिलने जा सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे व संतान को भी पढ़ाई में कुछ समस्याएं आएंगी। पिताजी से यदि आप कुछ बिजनेस संबंधित सलाह लेंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जिसमें आपको अपने एक कीमती वह जरूरी सामानों की सुरक्षा करना बेहतर रहेगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के महत्वकाक्षाओं को भी पूरा करने में सफल रहेंगे,लेकिन पिताजी द्वारा आपको आज कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिसके कारण आपके काम का बोझ बढ़ सकता है। आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा जो लोग सट्टेबाजी में का निवेश करते हैं,उन्हें ज्यादा निवेश करने से बचना होगा।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आपको संतान के करियर की चिंता सताएगी,जिसके लिए आप इन लोगों से बातचीत भी करेंगे,लेकिन जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिसमें आपका धन खर्च बढ़ेगा। आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा,लेकिन आपकी किसी मनवांछित इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा,जिसके कारण आपको लाभ भी अधिक होगा,लेकिन आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको संतान की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। व्यापार में यदि आपकी अपने सहयोगियों से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो,तो भी उसमें भी आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आज आप अपने कुछ शत्रुओं के बहकावे में आ सकते हैं,जो आपको कुछ निवेश संबंधी योजना की सलाह देंगे,जिसमें आपको निवेश करने से बचना होगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना भी लगा रहेगा।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यक्ति को चलाया हुआ है,तो उसमें आपको अपने पार्टनर से कुछ कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी,लेकिन आपको कुछ उलझने किसी भी कार्य को आसानी से करने नहीं देंगी,जिसके कारण आपके मन में संशय बना रहेगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। संतान द्वारा आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और आपके धन कोष में भी वृद्धि हो सकती है,लेकिन आपको मानसिक तनाव लेने से बचना होगा,क्योंकि आप ऐसे ही अपनी सारी समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उनके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा,लेकिन आपको परिवार के किसी भी सदस्य से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।