फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today : मेष, सिंह और तुला समेत चार राशि वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है

Mon, 21 Nov 2022 08:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन

Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू

Mercury Transit 2022: 3 दिसंबर को बुध का धनु राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Weekly Horoscope (21-27 Nov): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और विद्यार्थी करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप धर्म कर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने ऊपर अधिक विश्वास रखना होगा। आपको आज कोई हाथ पैरों में दर्द अथवा कमजोरी आदि की शिकायत हो सकती है। व्यापार में आप लोगों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। आपको कोई अच्छा लाभ भी मिल सकता है। जो लोग बिजनेस के साथ-साथ किसी और काम में भी हाथ आजमाना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी  पूरी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा। आपको अपनी संतान की समस्याओं के समाधान के लिए परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी होगी। आप आलस्य दिखाकर अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बनेंगे। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने साथ-साथ दूसरों के कामों में भी हाथ डालेंगे। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह सही है गलत की समझ नहीं कर पाएंगे,जिससे उन्हें कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कराना अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले कोई प्रॉपर्टी में निवेश किया था,तो आज आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नीति व नियमों का पालन करें,नहीं तो कोई गड़बड़ हो सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं। माता-पिता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। आप घर परिवार में यदि बड़ों की सलाह मानकर चलेंगे,तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम दिया जाए तो आपको उसे अच्छे से निभाना होगा। आपके कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। यदि आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उसमें आज सुधार होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप अपने बिजनेस के कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने लेन-देन को चुकता करना होगा,नहीं तो कोई आपसे अपना धन वापस मांगने आ सकता है।  आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन आपको अधिक व्यय करने से बचना होगा। आप यदि विदेशों से किसी व्यापार की योजना बनाएंगे,आपकी वह इच्छा पूरी अवश्य होगी और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही गिरावट के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय रहते पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और घर परिवार में खुशियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। यदि आपको कोई पेट संबंधी समस्या है,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है और आपको धोखा दे सकता है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा व मौज-मस्ती के चक्कर में व अपनी पढ़ाई से ध्यान हटा सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र की कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा और आप  किसी के बहकावे में ना आए,नहीं तो वह आपका धन कोई किसी गलत जगह लगवा सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्य पर आपको अधिक ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई उपहार मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के लेन-देन के लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको काम की अधिकता होने के कारण थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। घर परिवार में चल रही समस्या को आप मिल बैठकर ही सुलझाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि किसी बाहरी व्यक्ति को कोई बात बताई,तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।  आपके प्रताप व प्रभाव में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं,जो आपको परेशान करेंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए रास्ते खोलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा व ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी,जिससे आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई परिचित आपके घर दावत पर आ सकता है,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे व किसी पार्टी में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं,तो वह सुलझ सकता है। धन के मामले में आज दिन का अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग  अच्छा नाम व शोहरत कमा सकते हैं।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके मनचाहे कामों के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। अगर आपको किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें अपने सामानों की सुरक्षा रखें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपसी लड़ाई झगड़े के बाद अकेलापन महसूस करेंगे। आपको घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे।  विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए निवेश की योजना बना रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आप जिन कामों के पूरे न होने के कारण परेशान थे,आप अपने सभी कामों को समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से बचना होगा। युवाओं को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त होना होगा,तभी आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही है,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान से संबंधित समस्याओं को आप उनसे बातचीत करके सुलझने में कामयाब रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें