लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन... Mangal Margi: साल 2023 में मंगल होंगे वृष राशि में मार्गी, इन राशियों को मिल सकती है हर कार्य में सफलता
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम के हिसाब से आज का दिन बेहतरीन तो नहीं है लेकिन किसी का साथ इसे अच्छा बना देगा। अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम का रोग लाइलाज है जो केवल अपने पार्टनर की केयर और प्यार से ही ठीक होगा लेकिन ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं। जब आप अपने सपनों को साँझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें। अंतरंग पल आपके रिश्तों को फ्रेश और जीवंत कर देंगे। आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप एक अलग ही अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे जिससे आप अपनी पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। अपने प्रयासों से आप कार्यस्थल और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आई समस्याओं को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि जल्द ही इन्हे सुझा लगे। आज परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का योग है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका प्यार अगर रूठ गया है तो एक आलिंगन या किस उसे मना भी सकता है और आपके प्यार को और भी गहरा बना सकता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने आप को शांत रखें और अपने जानू के साथ अंतरंगता के कुछ खास क्षण बिताएं। पूरी दुनिया को भुला कर केवल इन्ही पलों का आनंद लें।