फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 19 April 2022: तुला राशि वाले होंगे अपने खर्चों से परेशान, जानिए क्या होगा अन्य राशियों का हाल

Tue, 19 Apr 2022 07:26 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपनी कुछ समस्याओ को लेकर चिंता में रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में भी मन नहीं लगेगा। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद भी सता सकती है। आप अपने मित्रों के साथ पार्टी करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने कार्यों से प्रतिष्ठित लोगों को खुश करना होगा, तभी वह उन्हें किसी पद पर पहुंचा पाएंगे। आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, इसलिए  डॉक्टरी सलाह मशवरा अवश्य लें। यदि आपको किसी जमीन जायदाद संबंधित मामले के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान या भाई बहनों के लिए कुछ भी सोच विचार कर करना बेहतर रहेगा। आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने  कुछ लेनदेन के रुके हुए मसलों को भी पूरा करते नजर आएंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, इसलिए आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी परिजन कि सलाह पर धन का निवेश न करें, अन्यथा आपको धनहानि हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि घर का कोई वरिष्ठ सदस्य आप को किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो आपको उसे नहीं करना है,आपके लिए लाभकारी हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक कर रहने वाला है। किसी नए व्यवसाय या संस्था से जुड़ रहे हैं तो उनके समक्ष अपनी निजी बातें कहने से बचें। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में परेशानियों के कारण मन परेशान रहेगा। परिवार में सदस्यों से आपसी प्रेम बना रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी किसी नई भूमि, वाहन, मकान, दुकान आदि संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। बहन के विवाह में आ रही बाधा के लिए आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है। आप दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद से बचना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए काम में निवेश करने जा रहे हैं, तो उसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज मन मुताबिक धन प्राप्ति के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीद सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको लोगों की रणनीति को समझना होगा वह आपको किसी गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपनी संतान के कुछ बढ़े हुए खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में भी आपका आज निजी खर्च बढ़ेगा, लेकिन इससे आपको आने वाले दिनों में लाभ अवश्य मिलेगा। आपको परिवार के किसी भी  अहम मुद्दे को घर पर ही सुलझाना बेहतर रहेगा वरना घर के बाहर लोग आपका मजाक ही बनाएंगे। आप माताजी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी आपको कुछ खर्च करना जरूरी होगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको सावधानीपूर्वक रहना होगा।  घर अथवा बाहर कहीं पर भी किसी भी मामले में ज्यादा बोलने से बचें, नहीं तो लोग आपके पीठ पीछे बुराई करते नजर आएंगे। नौकरी कर रहे जो जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश में लगे है, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना व निभाना होगा, नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में बोलने से पहले तोलमोल कर बोलना ही बेहतर है। आपको किसी भी नए काम में सोच-विचार कर ही हाथ डालें। आप अपनी माता जी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रूप से फलदायक रहेगा। जहां एक तरफ आपको बढ़ती हुई जिम्मेदारी दी जाएगी वहीं दूसरी तरफ कार्यक्षेत्र में आपके सामने कई नए अवसर आएंगे जो आपको लाभ प्रदान करेंगे। यदि आप किसी प्रकार की एजेंसी लेने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से बात करते समय सावधान रहना होगा, तभी आप उनसे काम अपना काम  निकलवाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सिर्फ अपने काम की बातें करें। यदि आप किसी के मामले में दखलंदाजी करेंगे तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को भरपूर मात्रा में लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में काफी सनी से चल आ रहा विवाद भी आज समाप्त होगा। जीवन साथी से रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता वाला रहेगा। अपने बिजनेस के पुराने अनुभवों का आपको आज लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आज जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें, नहीं तो आप अपने बचे हुए धन को समाप्त कर देंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों का स्वागत होगा और लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति फैलेगी। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या थी, तो उसमें भी सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें