Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे,लेकिन आप आज कुछ पारिवारिक परिस्थितियों को देखकर परेशान हो सकते है। परिवार में चल रही कलह लंबे समय तक पैर पसार सकती है। भाइयों को आज आपका पूरा साथ मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी अच्छी सोच से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज घर और बाहर तालमेल बनाए रखें,नहीं तो साथी आपसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आज बिजनेस कर रहे कुछ लोगों से मिलकर बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बन जाएगा। आपको आज जीवनस्तर में वृद्धि करने का मौका मिलेगा। परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपको योग और व्यायाम से अपने शरीर को अच्छा रखना होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके तनाव में आज कमी आएगी।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बातों से आज आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है। छोटे व्यापारी किसी बड़े काम में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। आपको आज नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने से रोकना होगा,नहीं तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। माता पिता की सेवा में आज आप कुछ समय अवश्य लगाएंगे,लेकिन संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन यदि स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ रही थी तो उसमें सुधार आएगा। आपको आज विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। आज आपको यदि कोई धन सम्बन्धित समस्या चल रही समस्या आ रही है,तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के कुछ पुराने रोग आज फिर से उभर सकते हैं,जिन्हें नजरअंदाज करने से बचना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आज आप अपने धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। संतान से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आ सकता है। आज आप किसी सरकारी काम को करें तो उसके नियम व कानूनों का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। कला व कौशल से जुड़े लोग आज अपने करियर को संवारने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ के अवसरों पर चलना होगा,तभी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत दे पाएंगे। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,इसका आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और नौकरी कर रहे लोगों को आज तबादला मिल सकता है और करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जो लोग कारोबार करना चाह रहे हैं तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज अपने निजी मामलों को भी सुनना होगा। यदि बाहर लोगों के सामने आए,तो उसके लिए आपको समस्या होगी। आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि कुछ मामले लंबे समय से लंबित चल रहे हैं,तो उसमें आज आपको जीत अवश्य मिलेगी। आज बड़ों का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आज आप आर्थिक मामलों में सजग रहें व आपकी अच्छी सोच आज कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान दिलाएगी और परिवार के लोग भी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप किसी आवश्यक काम के अचानक आने से अपनी दिनचर्या में कुछ इधर-उधर कर सकते हैं। आपको आज अपने कानूनी मामलों में ढील बरतने से बचना होगा। आज आप किसी गलत बात का अनदेखा ना करें। व्यापार कर रहे लोगों का करियर आज चमकेगा और वह वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलेंगे। आप आज दांपत्य जीवन में सुख व सानिध्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग आज किसी को साझेदार ना बनाएं। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाओं को आज गति मिलेगी।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको करियर में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है और कार्यक्षेत्र में आपको सावधान व सतर्क होकर काम करना होगा। आप कुछ नियमों से चलेंगे तो आप इसका पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र से अपने अधिकारियों का भरोसा जीतना होगा तभी आपको तरक्की मिलेगी। आप अपनी मेहनत से किसी बड़े मुकाम को हासिल करेंगे,लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कुछ आवश्यक कार्य को पूरा करने पर ध्यान देने के लिए रहेगा जिसके लिए आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को भी पीछे छोड़ सकते हैं। आपकी सोच कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। कला कौशल से सभी लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में पूरी मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने अध्ययन व अध्यात्म की ओर पूरा ध्यान देंगे। मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के निजी संबंधों में यदि कुछ तनाव चल रहा है तो उसे समाप्त करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी रूकावट के बाद बहुत तेजी से काम में आगे बढ़ेंगे। आज आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय से मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी काम के पूरा होने से अहंकार लाने से बचना होगा।