फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 15 May 2022 : कर्क, कन्या और तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 15 May 2022 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है,लेकिन आप जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप अपनी संतान से संबंधित कुछ समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज हैं,तो आप उनको भी उतारने में सफल रहेंगे,इसलिए आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा। आपके कुछ मित्र आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बचने की कोशिश करनी होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी।

विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज रहेंगी। यदि किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी मामले में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान को विदेशों से कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें भी आज वृद्धि हो सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं,लेकिन आपको धैर्य बनाकर उन्हें पूरा करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा,तो वह लंबा चल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी शान शौकत देखकर आपके शत्रु भी हैरान व परेशान रहेंगे। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत और गहरा होगा,क्योंकि यदि आप संतान को किसी कार्य को सौंपेंगे,तो वह उसे समय से पूरा करके देंगे,जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और रुकना होगा,तभी उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आपको पिताजी से किसी कार्य के लिए डांट खानी पड़ सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।  आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी,तो उसमें आज सुधार होता दिख रहा है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे नाराज है,तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों द्वारा शाबाशी मिलेगी और आपको पदोन्नति का वेतन वृद्धि की योजना का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने  लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन उन्हें अपने आसपास थोड़े लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा तभी वह लाभ कमा पाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में आप किसी से धन उधार भी लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप यदि किसी कार्य को करें,तो उसमें माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे,लेकिन आपके तेज के कारण वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से दूसरों का भला करने की सोचेंगे व उनकी सेवा करेंगे,लेकिन लोग इसे गलत तरह से समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,वह दिल खोलकर कर सकते हैं,क्योंकि वह इसका भरपूर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है,जिनके लिए आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन अशांत व परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा,लेकिन फिर भी आपको अपने कामों की ओर ध्यान देना होगा। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रुओं को वह रास नहीं आएगी,इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं,जहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी,लेकिन भाग्य का साथ मिलने से संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों का भी हिस्सा बनेंगे,जहां आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा,लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे अनावश्यक खर्च आएंगे जिनको आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि यदि किसी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हुआ,तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं।  यदि आप किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करेंगे,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देगा,इसलिए आप दिल खोलकर कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को अपने पार्टनर से पूछकर ही लॉन्च करें तो बेहतर रहेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)  
आज आप कुछ नई-नई खोज करने में दिन व्यतीत करेंगे और आपको पारिवारिक जनों का भरपूर सुख मिलेगा। आप नौकर चाकरों का भी पूरा सुख लेंगे,लेकिन सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप सीमित आय में भी अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। माताजी को आज कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए उनका ध्यान अवश्य रखना होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह सुलझेगी,जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल और बढ़ेगा,लेकिन आपको घमंड नहीं करना है। किसी से भी अपशब्द बोलने से बचना होगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। छोटे व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा तो होगी,लेकिन वह मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें