फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए दिन बीतेगा अच्छा, नौकरी- व्यापार में होगा लाभ

Mon, 14 Nov 2022 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। अपने परिवार में करीबियों से रिश्तों में यदि अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त होगी और आप परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। परिजनों का आदर सत्कार आप पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। आपको आज किसी नये काम को नहीं करना है,नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप अपने रीति रिवाज व परंपराओं का पूरा ध्यान देंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी होगी,तभी वह सुलझता दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा,लेकिन आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको किसी राजनीतिक कार्य में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ अन्य मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको भाई बंधुओं के सहयोग से कोई नया काम करने को मिल सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखों में वृद्धि लेकर आएगा और आप धन-धान्य से भरपूर रहने के कारण संतान की सभी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे,लेकिन आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी और आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी किसी से बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपको कोई बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कहीं अच्छा निवेश करने का मौका मिलेगा और वह किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपकी आज दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी और कुछ व्यक्तिगत मामले बेहतर होंगे। आप आज लोगों से सक्रियता बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई छुपा हुआ राज लोगों के सामने आ सकता है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लगने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको संतान से संबंधित किसी काम में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आपको कोई धन संबंधित मामलों में पूरी सूझबूझ दिखानी होगी और आप  अपनी आय व्यय बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। काम की गति धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी आपको लाभ मिल पाएगा। आपके अंदर कुछ एनर्जी रहने से आप अपने रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा और आर्थिक लाभ मिलने से आपको आज धन संबंधित कोई चिंता नहीं रहेगी। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने रूटीन में योग व व्यायाम को शामिल करके अपने शरीर को स्वस्थ बनाने में कामयाब रहेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है,क्योंकि वह पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी अपनी पूरी रुचि दिखाएंगे। कला कौशल को बल मिलेगा और आपको अपने किसी काम को माता-पिता से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। आप अपने माता पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को माफ करना होगा और अपने काम पर पूरा फोकस रखकर मेहनत करें और उन्हें समय रहते पूरा करें।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी काम को पूरा करने में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मान सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और भाग्य के दृष्टिकोण से आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको करियर को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो आप भाइयों के द्वारा मिलजुलकर,उस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। रुपए पैसे के मामले में आज का दिन मजबूत रहेगा और आप किसी की परवाह किए बिना आगे बढ़ेंगे। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रही अंदर को सुधारने का पूरा प्रयास करना होगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा,लेकिन आप घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारियों में व्यस्त नजर आएंगे और आपकी किसी करीबी की सेहत में गिरावट होने के कारण आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सोच विचार बिल्कुल ना करें,उन्हे समय रहते पूरा करें। आपको अपने गुरुजनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,लेकिन आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,तो वह उन पर खरे उतरेंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज बिजनेस में आपकी कुछ पुरानी रुकी हुई योजनाओं को आप फिर से शुरू करके अच्छा धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट होने के कारण आज आप परेशान रहेंगे। आपको कुछ औद्योगिक मामलों को संवारना होगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। आपकी किसी पिछली की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा और स्थायित्व को बल मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था दिखाएंगे। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,लेकिन जीवनसाथी के लिए आप किसी व्यवसाय को करा सकते हैं,जिससे आपको छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपको अपने किसी काम में अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो बिल्कुल ना करे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े के मामले में बीच में हस्तक्षेप ना करें,नहीं तो आपको उनसे डांट खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें जीत भी अवश्य हासिल होगी,लेकिन आपको उससे जुड़ी हुई जानकारियों को अच्छे से जाना होगा और आप किसी जरूरी काम में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं,नहीं तो आपकी आपको समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी सेहत में यदि कोई लापरवाही दिखाएंगे,तो इससे आपको समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें