फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 14 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 14 Nov 2022 07:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Som Pradosh Vrat 2022: कब है सोम प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और महत्व
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके आकर्षण और करिश्मे से कोई भी नहीं बच सकता यही कारण है कि अपने जानने वालों में आप बेहद लोकप्रिय हैं। रिश्ते को फ्रेश रखने के लिए छेड़खानी और हंसी मजाक करना न भूलें। 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अचानक आयी घरेलू मुसीबतें आज आपको व्यस्त रखेंगी आप अपने माता-पिता के नजदीक महसूस करेंगे, इसके साथ ही प्रेम के रिश्तों में अंतरंगता में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपको अपने पार्टनर से एक सरप्राइज मिल सकता है। अपनी लव लाइफ के प्रति आश्वस्त रहें क्योंकि आप दोनों को एक दूसरे पर पूरा विश्वास है और यही विश्वास आपके जीवन को स्वर्ग बनाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करने और अकेले रहने के मूड में हैं। आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ़ करेंगे। रिश्ते में तनाव को जगह न दें, इससे रिश्तों में दरार आ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार में गलतफहमी का योग है लेकिन इन मुद्दों को शांति और नम्रता से संभालें। जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, ऐसे में आप भी उन्हें स्वयं को "महसूस" करने की अनुमति दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके पति/पत्नी या परिवार आपके लिए वो संपत्ति हैं जिनके बिना आप अधूरे हैं। आप इनसे बहुत प्रेम करते हैं लेकिन इसका इजहार भी ज़रूरी है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज कंजूस न बनें और अपने पार्टनर को कोई उपहार ज़रूर दें और साथ ही अपने रोमांटिक भावनाओं को भी व्यक्त करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): इस समय आप भावुक और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। आपका पार्टनर आपकी प्राथमिकता है जिसके साथ आप कुछ सुनहरे पल बिताना चाहते हैं। आज रोमांस आपकी सूची में है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): नए रिश्ते को शुरू करने और पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। प्रियतम को चॉकलेट और अपने प्यार की गर्मजोशी का उपहार दें और अपने प्रेम भरे जीवन का आनंद लें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर कोई करीबी मित्र आपमें दिलचस्पी दिखाएं या फ़्लर्ट करे तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण है ही कुछ ऐसा। अभी धन से जुड़े मामलों को अपने रोमांस से दूर रखें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): ज़रूरी निर्णय लेते समय अपने दिल की सुनें या अपने पार्टनर के साथ चीज़ों का निरीक्षण करें, साथ ही अपने साथी के सुझावों पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके सितारे उच्च हैं इसलिए आज जो चाहेंगे वो आपको पक्का मिलेगा। आपने एक ऐसे सोलमेट को पाया है जो पूरी उम्र आपका साथ देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें