फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 08 June : इन चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, अचानक से धन लाभ होने से मन रहेगा खुश

Wed, 08 Jun 2022 12:11 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कारोबारियों को कोई लाभ के सौदे मिलेंगे,लेकिन उसमें उसको उनको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में दरार पड़ सकती है और नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्य क्षेत्र में उनके अधिकारियों उनके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी,फिर भी आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको भावुक होकर आपको किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो वह गलत हो सकता है और बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ेगा। जीवनसाथी से आज किसी बात पर अनबन हो सकती है,लेकिन आपको उसे लंबा नहीं खींचना है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं,तो उसमें आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी कार्य को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। युवा वर्ग को किसी नई नौकरी के मिलने के कारण आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में नया निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अचानक से धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के कार्यों में की गई लापरवाही से आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है,जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हे अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को रुपए पैसे के लेनदेन से सावधानी बरतनी होगी व आपका कोई लंबे समय से चला आ रहा वाद विवाद सुलझेगा,लेकिन उसमें आपको बहुत मेहनत के बाद भी सफलता मिलेगी। आज आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे,जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई अपना मित्र आपको समय पर मदद ना देने के कारण आपको धोखा दे सकता है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे,क्योंकि उनका यदि कोई पुराना रोग था,तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आपको किसी कार्य में सफलता मिलने से आपका मन परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आप किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,जो लोग विदेशों से किसी व्यापार को करते हैं,उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत में लगे रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। यदि आपकी किसी मकान,दुकान,भूमि,वाहन आदि की खरीदने की इच्छा है,तो आज वह पूरी होती दिख रही है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनके रिश्ते में कोई नया मोड़ आ सकता है। सामाजिक कार्य में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। रुपए पैसे के लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आपको अचानक से धन मिलने से आपका मन रहेगा,लेकिन आपकी अपने किसी मित्र से किसी पुरानी बात पर लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें उसमें एकजुट होकर मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और आप उनके कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं चल रही थी,तो उनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बहुत खास रहने वाला है,क्योंकि उन्हें अपने साथी से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।  किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कारोबार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा धन मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो आपको वह भी वापस मिल सकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने कुछ घर के लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आज किसी नए कारोबार को शुरू करेंगे,तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने खानपान में सावधान रहना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यों को करने में आपका मन लगेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों भरा रहेगा,लेकिन आपको किसी वाद विवाद में भी क्रोध पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है इससे बचाना होगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज ससुराल पक्ष की ओर से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित पुराना विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको कोई समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई अपना आपको धोखा दे सकता है,लेकिन छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें